...तो पिता-पुत्र एक साथ न रहें
|
वृषभ लग्न में सूर्य चतुर्थ भाव माता, भूमि-भवन, संपति, स्थानीय राजनीति, कुर्सी, वाहन, पैतृक सम्पति, मानसिक सुख-शांति, जनता के बीच प्रसिद्धि, माता की उम्र का मालिक होता है। शनि इस लग्न में नवम भाग्य, धर्म, यश, भविष्य, दानादि, नेतृत्व क्षमता, उच्च शिक्षा एवं दशम भाव पिता, कर्म, व्यापार, राजनीति, उच्च पद, शासन द्वारा सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, मंत्री पद का कारक होता है।
सूर्य का पुत्र शनि को माना है और इनमें आपस में सामंजस्यता नहीं होने से शत्रुवत् व्यवहार रहता है। सूर्य जब लग्न में हो व शनि सप्तम भाव में हो तो दाम्पत्य जीवन ठीक नहीं रहता, स्वयं का भी स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता, माता को भी कष्टकारी रहता है।
बार-बार स्थानांतरण होता रहता है या स्थायीत्वपन नहीं रहता। यह स्थिति द्वितीय व अष्टम से बने तब कुटुंबियों से वाद-विवाद का कारण बनता है व धन की बचत के मार्ग में व्यवधान पैदा करता रहता है। आयु उत्तम रहती है।
यह स्थिति तृतीय भाव व नवम भाव से बने तब बार-बार घर परिवर्तन कराता रहता है। वैसे उस जातक का भाग्य साथ देता रहता है। ऐसे जातक के बड़े भाई नहीं होते और यदि हों तो आपस में नहीं बनती। पड़ोसी व साझेदारी से भी नहीं बनती।
|
यह स्थिति पंचम व एकादश से बने तो ऐसा जातक विद्या के क्षेत्र में बाधा के साथ सफलता पाता है। संतानादि के मामलों में कष्ट पाता है व प्रेम के क्षेत्र में भी सफल नहीं होता है।
यह स्थिति षष्टम व द्वादश से बने तो एक तो भाग्येश व कर्मेश नीच का होगा व सूर्य भी सुखेश होकर नीच का होने से शत्रु कष्ट, मामा का पीड़ित होना, बाहरी संबंध भी ठीक नहीं रहते। भाग्य में भी कमी रहती है।

