1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. worshiping hanuman Ji in these 5 ways will eliminate domestic troubles

हनुमानजी की इन 5 तरीकों से भक्ति करने से दूर होगा गृह कलेश

Hanuman Puja
घर में नित्य धूप दीप  देने से मन, शरीर और घर में शांति की स्थापना होती है। रोग और शोक मिट जाते हैं। गृहकलह, पितृदोष और आकस्मिक घटना-दुर्घटना नहीं होती। घर में प्रतिदिन सुबह और शाम को कर्पूर जलाना चाहिए। यदि घर में किसी भी प्रकार का गृह कलेश हैं तो करें हनुमानजी के ये 5 अचूक उपाय।
 
1. हनुमान मंत्र: 'हं हनुमते नमः... इस मंत्र का नित्य 108 बार जप करने से गृह क्लेश दूर होगा। सुबह या शाम के समय एक शुद्ध आसन पर बैठकर इस मंत्र का जप करें और हनुमानजी की पूजा करें।
 
2. हनुमान चालीसा: नित्य हनुमान चालीसा पढ़ने से भी गृह कलेश दूर होता है। यदि कलेश ज्यादा है तो एक ही जगह बैठकर शनिवार को 300 बार हनुमान चालीसा पढ़ें।
 
3. पंचमुखी हनुमान पूजा: पंचमुखी हनुमानजी की पंचमुखी दीपक से पूजा करें और उन्हें रोठ, बेसन के लड्डु, गुड़ चना और इमरती अर्पित करें। इससे हनुमानजी प्रसन्न होकर गृह कलेश को दूर कर देंगे।
 
4. बरगद के पत्ते पर राम नाम: बरगद के 11 या 21 पत्ते पर सिंदूर से राम नाम लिखें और उन पत्तों के ऊपरी हिस्से पर छेद करके उनकी एक माला बनाएं। माला बनाकर उस माला को हनुमानजी को अर्पित करें। इससे आपकी मनोकामना तुरंत पूर्ण होगी।
 
5. पान का बीड़ा: हनुमानजी को पान का बीड़ा अर्पित करें और संकट से मुक्ति होने की विनती करें। वहीं बैठकर 3 बार हनुमान चालीसा पढ़ें। कहते हैं कि यदि हम ऐसा करते हैं तो हनुमानजी हमारे संकटों का बीड़ा उठा लेते हैं।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
11 जून 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त