Hanuman Chalisa

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल (27 जुलाई से 2 अगस्त 2026): जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

Updated: शनिवार, 25 जुलाई 2026 (10:13 IST)

(साप्ताहिक अंक राशिफल: 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026)

 

मूलांक 1 (जन्म तारीख 1, 10, 19, 28)

इस सप्ताह काफी समय से आपके मन में चल रहे असमंजस अब धीरे-धीरे समाप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह  को पहले की अपेक्षा अधिक महत्व मिलने की संभावना है। आय से जुड़े मामलों में संतुलित दृष्टिकोण लाभकारी रहेगा,बड़े खर्चों को कुछ समय टालना उचित होगा। अनियमित दिनचर्या थकान बढ़ा सकती है, इसलिए पर्याप्त विश्राम लें। परिवार की किसी बात को अनावश्यक तुल देने से बचें।ALSO READ: कब होगा गौरी व्रत 2026 प्रारंभ, जानें सही डेट, पूजा विधि और महत्व

उपाय: इस सप्ताह किसी उपेक्षित प्रतिभा को सम्मान दिलाने का माध्यम बनें।

 

मूलांक 2 (जन्म तारीख 2, 11, 20, 29)

इस सप्ताह परिस्थितियां आपको धैर्य का मूल्य समझाएंगी। कार्यस्थल पर शांत और संतुलित व्यवहार आपके पक्ष में वातावरण तैयार करेगा, कोई भी दस्तावेजों को साइन करने के पूर्व ध्यान से पढ़ लेवें। धन से जुड़े मामलों में बचत की आदत भविष्य में राहत दे सकती है। मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। आत्मीय संबंधों में खुलकर बातचीत करने से कई भ्रम दूर हो सकते हैं।

उपाय: किसी अपने की बात पूरी एकाग्रता और धैर्य से सुनें। 

 

मूलांक 3 (जन्म तारीख 3, 12, 21, 30)

आपके विचार इस सप्ताह लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। अतिरिक्त आय का कोई नया विचार सामने आ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, फिर भी भोजन और विश्राम की अनदेखी न करें। परिवार में आपकी सकारात्मक भूमिका वातावरण को हल्का बनाए रखेगी।

उपाय: किसी जिज्ञासु व्यक्ति के ज्ञानवर्धन में अपना योगदान दें।

 

मूलांक 4 (जन्म तारीख 4, 13, 22, 31)

यह सप्ताह आपको अपने काम करने के तरीके पर पुनर्विचार करने का अवसर देगा। पुराने लंबित कार्यों को पूरा करने से मानसिक हल्कापन महसूस होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने के बजाय स्थिर विकल्पों पर भरोसा करें। कमर और थकान से जुड़ी छोटी परेशानियों की अनदेखी न करें। रिश्तों में कठोर शब्दों से बचना अधिक हितकारी रहेगा।

उपाय: किसी पुराने मतभेद को संवाद के माध्यम से समाप्त करने की पहल करें।

 

मूलांक 5 (जन्म तारीख 5, 14, 23)

नई जानकारी और नए संपर्क आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में गति बनी रहेगी, लेकिन हर प्रस्ताव स्वीकार करना आवश्यक नहीं है। आय के नए स्रोतों पर विचार बन सकता है। भागदौड़ के बीच पानी और नींद की कमी न होने दें। मित्रों और परिवार के साथ थोड़ा समय बिताना मानसिक ऊर्जा बढ़ाएगा।

उपाय: दो योग्य व्यक्तियों को सार्थक परिचय से जोड़ने का प्रयास करें।

 

मूलांक 6 (जन्म तारीख 6, 15, 24)

इस सप्ताह संतुलित सोच आपको कई उलझनों से बचा सकती है। रचनात्मक क्षेत्रों और सेवा व्यवसाय से जुड़े लोगों को संतोषजनक परिणाम मिल सकते हैं। घरेलू आवश्यकताओं पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन यह व्यर्थ नहीं होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिनचर्या में नियमितता बनाए रखें। परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक सुकून देगा।

उपाय: अपने घर या कार्यस्थल के किसी एक स्थान को स्वयं अधिक आकर्षक और संतुलित बनाएं।

 

मूलांक 7 (जन्म तारीख 7, 16, 25)

हर उत्तर तुरंत नहीं मिलता, कुछ बातें समय के साथ स्पष्ट होती हैं। यही दृष्टिकोण इस सप्ताह आपके लिए उपयोगी रहेगा। अध्ययन, शोध और बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। आर्थिक निर्णय लेने से पहले सभी पक्षों की जानकारी अवश्य लें। पर्याप्त नींद और ध्यान मानसिक स्पष्टता बनाए रखेंगे। रिश्तों में कम बोलकर अधिक सुनना लाभकारी रहेगा।

उपाय: किसी व्यक्ति को बिना टोके और बिना निर्णय दिए पूरा सुनें।

 

मूलांक 8 (जन्म तारीख 8, 17, 26)

आपके द्वारा धीरे-धीरे किए गए प्रयास अब परिणाम देने लग सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी और पुराने कार्यों में गति आएगी। धन का प्रवाह संतुलित रहेगा, फिर भी अनावश्यक खर्चों से बचना बेहतर होगा। शरीर को पर्याप्त आराम देना आवश्यक है। परिवार और सहयोगियों के प्रति थोड़ा लचीला व्यवहार संबंधों को और मजबूत करेगा।

उपाय: अपने जीवन को सहज बनाने वाले किसी कर्मयोगी के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करें।

 

मूलांक 9 (जन्म तारीख 9, 18, 27)

इस सप्ताह आपके भीतर उत्साह की कमी नहीं रहेगी, लेकिन उसे सही दिशा देना आवश्यक होगा। जिन कार्यों में साहस और पहल की आवश्यकता है, उनमें सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आय में सुधार के संकेत हैं, परंतु आवेश में खर्च करने से बचें। व्यायाम के लिए समय निकालें। रिश्तों में धैर्य बनाए रखने से अनावश्यक विवाद टल सकते हैं।

उपाय: किसी निराश या संघर्षरत व्यक्ति में नया उत्साह जगाने का प्रयास करें।

 
अस्वीकरण (Disclaimer): अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है। अधिक जानकारी के किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।ALSO READ: Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

लेखक के बारे में
डॉ. अभय गुप्ता
The author is an experienced Numerologist,  Life coach, Motivational Speaker, NLP Master Trainer. Mob. 9479716025 .... और पढ़ें

Show comments

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 जुलाई, 2026)

25 July Birthday: आपको 25 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 जुलाई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

कब होगा गौरी व्रत 2026 प्रारंभ, जानें सही डेट, पूजा विधि और महत्व

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

अगला लेख