सम्बंधित जानकारी
- Vivah Panchami 2021 : विवाह पंचमी पर्व का धार्मिक महत्व एवं पौराणिक गाथा जानिए
- विवाह पंचमी पर पढ़ें श्री राम-जानकी स्तुति, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी और जागेगा सौभाग्य
- विवाह पंचमी 2021 कब है, जानिए श्री राम विवाहोत्सव का महत्व, शुभ मुहूर्त और सरल पूजा विधि
- विवाह पंचमी 2021 : शुभ मुहूर्त, महत्व, तिथि, पूजा विधि, कथा और श्री राम सीता के शुभ मंत्र
- विवाह पंचमी पर नहीं करते हैं शादी, जानिए क्या है इसका राज
विवाह पंचमी है आज, जिनका विवाह नहीं हो रहा है, वे ये 5 उपाय करें खास
vivah panchami
आज विवाह पंचमी (Vivah Panchami 2021) है। हिन्दी पंचांग के अनुसार हर वर्ष मार्गशीर्ष मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सीता स्वयंवर हुआ था और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का विवाह माता जानकी से हुआ था। आज के दिन गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाने की भी मान्यता है। जिन जातकों के विवाह में अड़चन आ रही है, उन्हें आज के दिन यह 5 उपाय अवश्य आजमाना चाहिए।
Vivah Panchami Remedies 2021 विवाह पंचमी के खास उपाय
1. जिन जातकों को शीघ्र विवाह करना हो आज के दिन माता सीता और भगवान राम का पूजन और उपासना करें। राम-जानकी स्तुति का पाठ करें। आज व्रत-उपवास रखने से मनचाहा वर मिल सकता है।
2. यदि विवाह में बार-बार अड़चनों का सामना करना पड़ रहा हैं तो आज श्रीरामचरितमानस की निम्न चौपाई का कम से कम 108 बार जाप अवश्य करें।
पढ़ें चौपाई-
मनु जाहिं राचेउ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सांवरो।
करुना निधान सुजान सीलु सनेहु जानत रावरो॥
एहि भांति गौरि असीस सुनि सिय सहित हियं हरषीं अली।
तुलसी भवानिहि पूजि पुनि पुनि मुदित मन मंदिर चली॥
3. विवाह पंचमी के दिन श्री विष्णु और लक्ष्मी जी का गाय के दूध में केसर मिलाकर अभिषेक करें। इस उपाय से शीघ्र विवाह के योग बन सकते हैं।
4. आज विवाह पंचमी के दिन माता सीता को सुहाग सामग्री अर्पित करके ब्राह्मण स्त्री को दान देने से भी आपकी विवाह संबंधी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
5. अगर अनुकूल ग्रह न होने से विवाह में देरी हो रही है तो उस ग्रह से संबंधित सामग्री का दान विवाह पंचमी पर करने से भी जल्दी ही शुभ फल मिलते हैं।
Ram-Sita Vivah
