रविवार, 8 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Sapne me safed sher dekhna
Written By
Last Updated : बुधवार, 19 जुलाई 2023 (15:06 IST)

सपने में सफेद शेर देखने से क्या होगा, 10 तरह से देखने का मतलब

सपने में सफेद शेर देखने से क्या होगा, 10 तरह से देखने का मतलब - Sapne me safed sher dekhna
Sapne me safed sherni dekhna : सपने में सफेद शेर देखना बहुत ही दुर्लभ सपना माना जाता है। इसका फल इस पर निर्भर करता है कि सफेद शेर आपको किस रूप में दिखाई दे रहा है। क्या वह आपके पीछे दौड़ रहा है या वह सामान्य रूप से दिखाई दे रहा है? क्या आप उस पर सवारी कर रहे हैं या कि वह आपको कहीं जाता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे कई तरह के सपनों का अर्थ जानिए। 
 
1. सफेद शेर को सामान्य रूप में देखने का अर्थ:-
  1. सपने में सफेद शेर को देखना शुभ है और यह भाग्योदय का सूचक भी है।
  2. सपने में सफेद शेर को देखने का अर्थ है कि आपको अपने शत्रुओं पर आसानी से विजय प्राप्त होगी और कोर्ट कचहरी के कार्यों में भी विजयी मिलेगी।
  3. इसका यह अर्थ भी है कि आपके जीवन में सुख शांति आएगी, जीवन में आ रही हर चुनौती का समाधान होगा और धन की प्राप्ति होगी।
  4. यदि आप कोई साधना कर रहे हैं या भक्ति कर रहे हैं तो आपका आध्यात्मिक विकास होगा।
  5. सभी तरह के कार्य क्षेत्र में उन्नती करेंगे। नौकरी या करियर क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। आपमें साहस और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।
  6. सपने में माता शेर यानी शेरनी को देखना आपकी छिपी हुई शक्ति को दर्शाता है। यह भी की आपको अब अतित के खयालों निकलकर भविष्य पर ध्यान देने होगा।
 
2. सपने में शफेद शेर से डरना:-
  • इसका अर्थ है कि आपके भीतर का डर खत्म होगा और आप अपने जीवन में निडर होंगे।
  • आप हर परिस्थिति का सामना करने के लिए निडरता से कार्य करेंगे।
3. सपने में सोते हुए सफेद शेर को देखना:-
सपने में सफेद शेर को सोते हुए देखना अच्छा भी होता है और बुरा भी। यह आपकी स्थिति पर निर्भर करता है। यदि आप आलसी हैं और कार्य के प्रति लापरवाह हैं तो यह सपना इस बात का संकेत है कि आप गलत रास्ते पर हैं जबकि इसके विपरीत आप मेहनती हैं तो इसका अर्थ है कि आप सही रास्ते पर चल रहे हैं आपको सफलता मिलने वाली है। यह जिंदगी में आराम और निश्‍चिंतता को भी दर्शाता है।
 
4. सपने में शेर की सवारी करना:-
  • सपने में शेर की सवारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह बहुत दुर्लभ सपना होता है। इसका अर्थ है कि आपका मान सम्मान बढ़ने वाला है। नौकरी में प्रमोशन होने वाला है। आपकी ताकत बढ़ने वाली है। लोग आपके सामने झुकेंगे। आपको लोग मानने लगेंगे।
 
5. सपने में शेर यदि हमला कर रहा हो तो क्या होता है:-
  • सपने में शेर का हमला देखना अच्छा नहीं माना जाता। इस सपने आपको सतर्क रहने का संकेत देता है।
  • यदि शेर आपकी ओर दौड़ रहा है और आप डरकर भाग रहे हैं तो इसका अर्थ है कि कोई शक्तिशाली शत्रु आपके पीछे पड़ा है या आपमें उसका डर बैठ गया है।
  • शेर को आप किसी भी तरह से हमला करते हुए देखें तो इसका अर्थ है कि आपका दुश्मन आपके खिलाफ साजिश रच रहा है और वह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए सतर्क हो जाएं।
6. सपने में शेर की दहाड़ सुनने का क्या है अर्थ?
  • सपने में आपको सफेद शेर दहाड़ता हुआ नजर आए तो यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन का संकट मिटने वाला है, चुनौतियां समाप्त होने वाली है। नकारात्मक भावनाओं से मुक्त होने वाले हैं।
 
7. सपने में पिंजरे में बंद सफेद शेर को देखने का अर्थ क्या है?
  • सपने में शेर को पिंजरे में बंद देखना यानी आप अपनी शक्ति का सही समय पर उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। आप अपनी ताकत का उपयोग करने में असमर्थ हैं। आप शक्तिशाली हों परंतु आप कुछ भी करने में समर्थ नहीं हो। आपकी बुद्धि या विवेक ने काम करना बंद कर दिया है। ऐसे में आपको अपने कार्य से ब्रेक लेकर आत्म मंथन करने की जरूरत है।
 
8. सपने में शेर को शिकार करते हुए देखना का क्या है अर्थ?
  • सपने में शेर का शिकार करते देखना एक शुभ सपना है। यदि आप सपने में शेर को शिकार करते हुए देखते हैं और आप किसी कानूनी मामले में मुकदमा लड़ रहे हैं तो प्रसिद्धि आपको केस जीतने का संकेत देती है।
 
9. सपने में शांत सफेद शेर को देखने का अर्थ?
  • यह एक शुभ सपना होता है। आपकी शक्ति बढ़ने वाली है। आप अपनी ताकत के बल पर अपने लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम होंगे। आपकी आंतरिक शक्ति का विकास होगा।
 
10. सपने में सफेद शेर को मृत देखना:-
इसका अर्थ यह भी माना जाता है कि आपको अपनी समस्याओं का हल मिल गया है। अब आप अपनी हर चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं। आपको आप किसी से भी डरते नहीं हैं।