रविवार, 21 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Sapne me saras batakh hans safed kabutar dekhna
Written By
Last Modified: बुधवार, 27 जुलाई 2022 (17:21 IST)

सारस, हंस, बतख और सफेद कबूतर सपने में आ रहे हैं तो आएंगी लाइफ में खुशियां

bird
Sapne me saras batakh hans safed kabutar dekhna: सपने हमारे मनोविज्ञान को दर्शाते हैं। जरूरी नहीं कि इनके कोई गंभीर अर्थ निकले। प्राचलित मान्यता के अनुसार आओ जानते हैं कि यदि सपने में आपको सारस, हंस, बतख या सफेद कबूतर दिखाई दे तो क्या होता है।
 
सारस : सपने में सारस पक्षी के दिखाई देने का अर्थ है कि आपको आकस्मिक धनलाभ होने वाला है। व्यापार में लाभ या नौकरी में वेतनवृद्धि की संभावना है। सपने में ढेर सारे सारसों को देखने का अर्थ है कि एक साथ कई सारी खुशियां आने वाली है। सारस को मछली खाते हुए देखने का अर्थ के ही आपको कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। आसमान में ढेर सारे सार उड़ते हुए दिखाई दे तो समझो की अज्ञात धन मिलने वाला है। सारस के जोड़ों को देखने के अर्थ है कि आप जिसे चाहते हैं वह मिलने वाला है। सारस को मछली पकड़ने के लिए नजर गढ़ाए देखना या मरा हुआ सारस देखना अशुभ है। 
 
हंस : सपने में हंस देखने का अर्थ है कि धनलाभ होने वाला है या कोई बड़ी खुशी का समाचार मिलने वाला है। पानी में तैरता हंस देखना यानी सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। परिश्रम का फल मिलेगा। हंस के जोड़े को देखने का अर्थ है कि परिवार में खुशियां बढ़ने वाली है। सुख और समृद्धि का विस्तार होगा। हंस को दाना खिलाना यानी दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। काला हंस या मरा हुआ हंस देखना अशुभ है।
batakha
सफेद बतख : सपने में बतख को पानी में तैरते देखना शुभ है। यह आने वाली खुशियों की ओर संकेत करता है। हालांकि बतख को भूमि पर चलते देखना या मरा हुआ देखना अशुभ है। दूसरे रंग की बतख देखना भी शुभ नहीं माना जाता है।
 
सफेद कबूतर : सपने में सफेद कबूतर देखने के अर्थ है कि जिससे भी आपकी शत्रुता थी उस पर अब विराम लगने वाला है। आपके जीवन में शांति और प्रसन्नता आने वाली है। कबूतरों का जोड़ा देखने का अर्थ है सुख और समृद्धि आने वाली है।