गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Pushya nakshtra 2020

7 नवंबर 2020 को शनि पुष्य नक्षत्र है जानिए सबसे अच्छा मुहूर्त

7 नवंबर 2020 को शनि पुष्य नक्षत्र है जानिए सबसे अच्छा मुहूर्त - Pushya nakshtra 2020
शनिवार, 7 नवंबर 2020 को पुष्य नक्षत्र 8.05.00 से लगेगा, जो रविवार, 8 नवंबर 2020 को 8.45.00 बजे तक रहेगा। आजकल कम्प्यूटर का जमाना आ गया है और बहीखाते का चलन कम हो गया है। लेकिन अभी भी कई व्यापारी अपना हिसाब-किताब रखने के लिए बहीखाते का ही उपयोग करते हैं।

व्यापारी भाई अपने सालभर का हिसाब-किताब रखने के लिए बहीखाता शुभ पुष्य नक्षत्र में ही लाते हैं। इस बार पुष्य नक्षत्र शनिवार को है, वहीं पुष्य नक्षत्र शनि का ही नक्षत्र है।
शुभ समय-
 
शुभ का चौघड़िया : सुबह 7.59 से 9.23 तक।
चर का चौघड़िया :  दोपहर 12.10 से 13.34 तक।
लाभ का चौघड़िया :  दोपहर 13.34 से दोपहर 14.57 तक।
अमृत का चौघड़िया : दोपहर 14.57 से 16.21 तक।
लाभ का चौघड़िया : शाम 17.44 से 19.21 तक।
शुभ का चौघड़िया :  रात्रि 20.57 से 22.34 तक।
अमृत का चौघड़िया :  22.34 से 00.11 तक।
 
इस समयावधि में व्यापारीगण अपनी सुविधानुसार बहीखाता ला सकते हैं।
ये भी पढ़ें
पुष्य नक्षत्र : दिवाली के 7 दिन पहले खरीदी का सबसे अच्छा अवसर, जानिए शुभ मुहूर्त