1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. July 02, Ashadha Amavasya

बहुत खास है 2 जुलाई की आषाढ़ी अमावस्या, अपनी राशिनुसार करें इन चीजों का दान। amavasya daan

July 02
हर महीने चंद्रमा की कलाएं घटने और बढ़ने के कारण ही दो पक्ष होते हैं। इसी पक्ष में एक अमावस्या होती है जबकि दूसरी पूर्णिमा। मंगलवार के दिन जो अमावस्या होती है तो उसे भौमवती अमावस्या कहते हैं।


हिन्दू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास की अमावस्या का विशेष महत्व होता है क्योंकि इस अमावस्या के बाद वर्षा ऋतु आती है। आषाढ़ अमावस्या पर दान और पूर्वजों की आत्मा शांति के लिए गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है।

 
पुराणों में 2 जुलाई, मंगलवार आने वाली हलहारिणी / आषाढ़ी अमावस्या को बहुत अधिक महत्व की मानी गई है। शास्त्रों के अनुसार पितृ अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए किए गए कार्य शुभ माने जाते हैं। इस दिन दान करना अतिशुभ माना जाता है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार कौन सा दान शुभ है :-
 
12 राशियां और उनके दान 
 
मेष- चादर एवं तिल का दान करें तो शीघ्र ही हर मनोकामना पूरी हो सकती है। 
 
वृषभ- वस्त्र एवं तिल का दान करें तो शुभ रहेगा। 
 
मिथुन- चादर एवं छाते का दान करें तो बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। 
 
कर्क- साबूदाना एवं वस्त्र का दान करना शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। 
 
सिंह- कंबल एवं चादर का दान अपनी क्षमतानुसार करें। 
 
कन्या- तेल तथा उड़द दाल का दान करें।
 
तुला- रुई, वस्त्र, राई, सूती वस्त्रों के साथ ही चादर आदि का दान करें। 
 
वृश्चिक- खिचड़ी का दान करें साथ ही अपनी क्षमता के अनुसार कंबल का दान भी शुभ फलदायी सिद्ध होगा। 
 
धनु- चने की दाल का दान करें तो विशेष लाभ होने की संभावना बनती है। 
 
मकर- कंबल और पुस्तक का दान करें तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। 
 
कुंभ- साबुन, वस्त्र, कंघी व अन्न का दान करें। 
 
मीन- साबूदाना, कंबल सूती वस्त्र तथा चादर का दान करें।
 
 
अगला लेख
2 जुलाई को है हलहारिणी अमावस्या, इन 10 उपायों से होगा जीवन शुभ और मंगलमयी