सम्बंधित जानकारी
- वृश्चिक राशि राशिफल 2024 : आने वाला भविष्य कैसा रहेगा, जानिए भविष्यवाणी
- तुला राशि राशिफल 2024 : आने वाला भविष्य कैसा रहेगा, जानिए भविष्यवाणी
- कन्या राशि राशिफल 2024 : आने वाला भविष्य कैसा रहेगा, जानिए भविष्यवाणी
- सिंह राशि राशिफल 2024 : आने वाला भविष्य कैसा रहेगा, जानिए भविष्यवाणी
- कर्क राशि राशिफल 2024 : आने वाला भविष्य कैसा रहेगा, जानिए भविष्यवाणी
धनु राशि राशिफल 2024 : आने वाला भविष्य कैसा रहेगा, जानिए भविष्यवाणी
Sagittarius zodiac sign Dhanu Rashi bhavishyafal 2024 : यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि धनु है। चलिये जानते हैं कि वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका भविष्य। कैसी रहेगी आपकी नौकरी, व्यापार चलेगा या नहीं, प्यार का मीटर अप रहेगा या डाउन, जीवनसाथी के साथ बनेगी या नहीं। आर्थिक समस्या का हल होगा या नहीं और कैसी रहेगी नए वर्ष में आपकी सेहत।
करियर, शिक्षा, नौकरी और व्यापार : बृहस्पति का पंचम और छठे भाव में गोचर होगा, जो शुभ रहेगा। पूरे वर्ष शनि का भ्रमण तीसरे भाव में होगा, यह भी शुभ है। दोनों से ही नौकरी या व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। शिक्षा की दृष्टि से भी यह गोचर फलदायी है। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में उन्नति तय है। शनि महाराज पूरे वर्ष तीसरे भाव में रहकर आपको साहस और पराक्रम देंगे। करियर निर्माण में भाग्य का साथ मिलेगा। मनमाफिक पढ़ाई होने से सफलता मिलेगी। तबादले का अभी नहीं सोचना चाहिए। पढ़ाई में लापरवाही नहीं बरतना चाहिए।
रिश्ते और परिवार : वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल आपकी राशि में रहकर आपको उग्र बनाएंगे। इसके प्रभाव से दांपत्य जीवन में समस्या का जन्म हो सकता है। हालांकि पंचम में बृहस्पति के रहने से प्रेम संबंधों में सुधार होगा। संतान से संबंधित अच्छे समाचार मिल सकते हैं या संतान हो सकती है। वर्ष के मध्य में जन्मोत्सव, विवाह या अन्य संस्कार होने की प्रबल संभावना है। आप पर दूसरों का दायित्व भी आ सकता है। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बनेंगे।
आर्थिक स्थिति : देव गुरु बृहस्पति पूर्वार्ध में आमदनी को भी संतुलित रखेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप वर्ष के पूर्वार्ध में इतना धन कमा सकते हैं जो पूरे वर्ष आपको पर्याप्त रहे। अनावश्यक खर्चों से बचना आवश्यक होगा क्योंकि शुक्र और बुध द्वादश भाव में प्रभाव डालकर खर्चों को बढ़ाएंगे। जमा पूंजी में या कहीं निवेश किया है तो उसमें वृद्धि होने का ग्रह योग है। स्थाई संपत्ति के मामले में भी वर्ष शुभ रहेगा।
सेहत : वर्ष के मध्य में बृहस्पति जब छठे भाव में जाएंगे तब सेहत संबंधी समस्या बढ़ सकती है। यदि आपके जन्म का शनि अच्छा नहीं है तो उदर पीड़ा, जोड़ों का दर्द, कंधे और गर्दन में दर्द की संभावना हो सकती है।
धनु राशि के लिए ज्योतिष के उपाय :-
- बड़े बुजुर्गों की सेवा करें और उनसे आशीर्वाद लेते रहें।
- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना शुभ फलकारी रहेगा।
- गुरुवार का व्रत रखना फलदायी रहेगा।
