शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. december rashi phal

दिसंबर 2018 : क्या लाया है साल का अंतिम महीना आपके जीवन के लिए....पढ़ें राशिफल

दिसंबर 2018 : क्या लाया है साल का अंतिम महीना आपके जीवन के लिए....पढ़ें राशिफल - december rashi phal
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह उन्नति वाला रहेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। कृषि सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता को धार्मिक यात्रा का लाभ मिलेगा। कुटुंब में मांगलिक कार्य होंगे। दोस्त से सहयोग प्राप्त होगा। 
 
दि.3,18 शुभ है,20 अशुभ है। 
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीति में उन्नति वाला रहेगा। नौकरी में परेशानी रहेगी। व्यापार मध्यम होगा। कृषि सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पत्नी को पदोन्नति मिलेगी। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य से यात्रा होगी जिसका लाभ मिलेगा। 
 
दि. 7,21 शुभ है,10 अशुभ है। 
राधाकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। नौकरी में साथियों सहयोग मिलेगा। व्यापार में हानि होगी। कृषि सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता-पिता को शारीरिक कष्ट रहेगा। कुटुंब में मांगलिक कार्य होंगे। 
 
दि.11,28 शुभ है,4 अशुभ है। 
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह भौतिक-सुख वाला रहेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा।कृषि मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य में तकलीफ होगी। पारिवारिक तालमेल में कमी आएगी। किसी बाहरी व्यक्ति के कारण कुटुंब में परेशानी रहेगी। 
 
दि.12,21 शुभ है, 8 अशुभ है। 
गायत्री मंत्र लाभदायक रहेगा। 
 
सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। माता को आर्थिक लाभ होगा। आपकी धार्मिक यात्रा होगी। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से तकलीफ आएगी। 
 
दि.3,17 शुभ है, 19 अशुभ है। 
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार सुख वाला रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। माता की धार्मिक यात्रा होगी। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। पत्नी को शारीरिक कष्ट रहेगा। किसी कार्य से सामजिक मतभेद होने के योग हैं।
 
दि.10,28 शुभ है 15 अशुभ है। 
गणेश जी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। व्यापार में लाभ होगा। आपको धार्मिक यात्रा में परेशानी होगी। कृषि अच्छी रहेगी। मकान में डर बना रहेगा। किसी अपने वाले से मतभेद होंगे। माता को कष्ट रहेगा।   
 
दि.11,20 शुभ है 18 अशुभ है। 
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी। 

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान के कष्ट वाला रहेगा। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से तकलीफ आएगी। 
 
दि.3,17 शुभ है 19 अशुभ है। 
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह शारीरिक कष्ट वाला रहेगा। बहन की आर्थिक अच्छी रहेगी। माता का समाज में सम्मान होगा। धार्मिक यात्रा होगी। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में परेशानी रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। 
 
दि.13,21 शुभ है 11 अशुभ है। 
श्रीराम आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय वाला रहेगा। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से तकलीफ आएगी। 
 
दि.3,17 शुभ है 19 अशुभ है। 
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता की धार्मिक यात्रा होगी। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि अच्छी रहेगी। समाज से तकलीफ आएगी। किसी पुराने बिछड़े हुए मित्र से वापस मुलाकात होगी।  
 
दि.7,18 शुभ है 16 अशुभ है।
हनुमान जी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन के सुख वाला रहेगा। माता को आर्थिक लाभ होगा। धार्मिक यात्रा में लाभ होगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में आर्थिक लाभ अच्छा होगा। नौकरी में साथियों से तकलीफ आएगी। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे।  
 
दि.14,24 शुभ है 16 अशुभ है। 
राधाकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।