सम्बंधित जानकारी
- Astrology : कुंभ राशि में बुधादित्य योग का बड़ा धनलाभ, 3 राशियों को मिलेगा मान-सम्मान
- 3 दिसंबर तक बुधादित्य योग, कुंडली में किस घर में इस युति का क्या मिलता है फल
- लाल किताब क्या कहती है : जब सूर्य और बुध साथ हो तो कैसा होगा जीवन
- बुधादित्य योग से मिलते हैं ये 10 शुभ फल, क्या आपकी कुंडली में भी है सूर्य और बुध की युति
- 2 जुलाई बुध का गोचर बनाएगा बुधादित्य योग, जानिए कुंडली में यह युति है तो क्या होगा शुभ संयोग
Astrology : बुधादित्य योग के कारण 15 जून तक रहेगी इन राशियों की मौज
Budhaditya Yoga 2023: 15 मई को सूर्य ने वृषभ राशि में प्रवेश किया था जो 15 जून तक वहीं गोचर करेंगे। 7 जून को बुध ग्रह ने वृषभ राशि में गोचर किया है। दोनों के एक ही राशि में होने से बुधादित्य योग बना है। शुक्र की राशि वृषभ में इस योग का निर्माण शुभ माना जाता है। ऐसे में 4 राशियों को इससे बहुत लाभ होगा।
वृषभ राशि : आपकी राशि में बना यह राजयोग बहुत शुभ है। इस योग से धन लाभ होगा। नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारी हैं तो नए संबंध बनेंगे जिससे मुनाफा बढ़ जाएगा। रिश्तों में सुधार होगा और प्रेम बढ़ेगा। सेहत की ठीक रहेगी।
सिंह राशि : आपके लिए यह योग करियर और नौकरी में सफलता वाला सिद्ध होगा। व्यापारी हैं तो निवेश से बड़ा लाभ होगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। परिवार के प्रति जिम्मेदारी से कार्य करना होगा।
कर्क राशि : आपकी राशि के लिए यह राजयोग आर्थिक तंगी को दूर करेगा और समाज में मान सम्मान को बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। व्यापारी हैं तो आय के साधन बढ़ेंगे। इस बार मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी घर में मांगकिलक कार्य संपन्न होंगे।
कन्या राशि : आपके के लिए यह योग करियर और धन संबंधी मामलों में लाभ देने वाला सिद्ध होगा। नौकरी के लिहाज से यह समय शानदार है। व्यपारी बंधु उच्च लाभ प्राप्त करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। अटका धन प्राप्त होने के योग हैं। सेहत और संबंधों में सुधार होगा। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
