sundarkand
✕

ज्येष्ठ मास का दूसरा बड़ा मंगल आज, जानें हनुमान जी को चोला चढ़ाने के 5 बेहतरीन फायदे

Written By WD Feature Desk
Published: मंगलवार, 20 मई 2025 (12:10 IST)
Importance of offering chola to Hanuman on Tuesday : धार्मिक शास्त्रों की मान्यताओं के अनुसार मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना गया है। और ज्येष्ठ मास में विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना करके हनुमान जी को चोला चढ़ाने का विशेष महत्व है। आज ज्येष्ठ के महीने का दूसरा बड़ा मंगल मनाया जा रहा है और इस अवसर पर श्री हनुमान जी को चोला अर्पित करने से जीवन में कई प्रकार के चमत्कारिक लाभ मिलते हैं। साथ ही हनुमान जी को चोला चढ़ाने के लिए सिंदूर, चमेली का तेल अथवा घी, चांदी या सोने का वर्क तथा इत्र होना बेहद जरूरी सामग्री में शामिल है।ALSO READ: कैसे शुरू हुई बड़ा मंगल की परंपरा? जानिए रोचक कथा

चोला चढ़ाने की पूरी विधि: 
 
• ज्येष्ठ माह के बड़ा मंगल के दिन प्रातः स्नान करके स्वच्छ लाल या पीले वस्त्र धारण करें।
• हनुमान जी के मंदिर जाएं। यदि संभव नहीं हैं तो घर में ही पूजा करें।
• यदि घर में विग्रह या मूर्ति है तो सबसे पहले मंदिर वाले स्थान तथा हनुमान जी की मूर्ति की साफ-सफाई करें।
• फिर हनुमान जी के शरीर पर चमेली का तेल और सिंदूर मिलाकर लगाएं, बता दें कि इस क्रिया को ही चोला चढ़ाना कहते हैं।
• अब हनुमान जी को नया लाल वस्त्र अर्पित करें।
• पुष्प में लाल गुलाब, मौली और नारियल अर्पित करें।
• दीया जलाएं और हनुमान चालीसा अथवा बजरंग बाण का पाठ करें।
• तत्पश्चात अंत में मिठाई का भोग अर्पित करके प्रसाद के रूप में सभी को वितरित करें। 
 
आइए यहां जानते हैं कुछ प्रमुख लाभों के बारे में... 
 
1. शारीरिक और मानसिक शक्ति: माना जाता है कि हनुमान जी को चोला चढ़ाने से शारीरिक और मानसिक शक्ति में वृद्धि होती है।
 
2. सुरक्षा: हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है। अत: हनुमान जी को चोला चढ़ाने से भक्तों को हर प्रकार के भय और नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा मिलती है।
 
3. ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति: विशेष रूप से शनि और मंगल के अशुभ प्रभावों को कम करने में यह उपाय अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
 
4. रोगों से मुक्ति: हनुमान जी की कृपा से रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
 
5. भगवान राम की कृपा: हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त हैं, इसलिए उनकी पूजा और चोला चढ़ाने से भगवान राम की कृपा भी प्राप्त होती है।ALSO READ: बड़ा मंगल पर हनुमान जी को भोग लगाने से होंगे ये चमत्कारिक लाभ
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: राहु और मंगल का षडाष्टक योग, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

24 October Birthday: आपको 24 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 अक्‍टूबर, 2026)

Weekly Horoscope: 26 अक्‍टूबर से 01 नवंबर 2026 का राशिफल, किस राशि की चमकेगी किस्मत? क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 अक्‍टूबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

23 October Birthday: आपको 23 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख