शनिवार, 14 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. 5 special reasons why Lakshmi does not stay in the house
Written By WD Feature Desk
Last Modified: शनिवार, 14 सितम्बर 2024 (15:43 IST)

Lakshmi : घर में लक्ष्मी के नहीं रुकने के 5 खास कारण

mahalaxmi
mahalaxmi
Lakshmi nahi rukti hai: धन समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी की जिस पर भी कृपा रहती है उसके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं रहती है और वह सभी तरह के कर्ज से मुक्त रहता है। ऐसे घरों में माता का स्थायी वास होता है परंतु यदि कोई गलत कार्य या नियम विरूद्ध आचरण किया है तो माता लक्ष्मी घर से चली जाती है। माता लक्ष्मी के घर में नहीं आए या रुकने के 5 खास कारण है। ALSO READ: Mahalaxmi Vrat 2024 : महालक्ष्मी व्रत के 16 दिन, जानें कैसे करें पूजन
 
घर में लक्ष्मी के नहीं रुकने के 5 खास कारण:-
1. अशुद्ध आचरण रखना : कई लोगों की आदत होती है कि वे खुद तो गंदे रहते हैं साथ में ही वे घर और बाहर सभी जगह गंदगी गंदगी फैलाते रहते हैं। इसी के साथ ही वे नशा करते या तिथि विशेष के दिन भी मांस मटन खाते हैं। देर तक सोना, दिन में या संध्या के समय स्त्री प्रसंग करते हैं। ऐसे कई अशुद्ध आचरण है जिसके कारण माता लक्ष्मी घर में नहीं रुकती है। 
 
2. घर की महिलाओं का अपमान करना:- कई लोग अपने घर की मां, बहन, पत्नी, बेटी आदि महिलाओं का अपमान करते रहते हैं। उन्हें नीचा दिखाते रहते हैं या उन पर आदेश चलाते रहते हैं। ऐसे घर में लक्ष्मी माता ज्यादा समय तक नहीं टिकती है। धीरे-धीरे ऐसा परिवार नष्ट हो जाता है। महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग, अन्न, रस, ब्राह्मण, धार्मिक ग्रंथ, देवी-देवताओं और अतिथियों का अपमान भी नहीं करना चाहिए। ALSO READ: Varalakshmi Vratam 2024: वरलक्ष्मी व्रत रखने का क्या है लाभ, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
 
3. नशा करना : जिन घर के सदस्यों को नशा करने की आदत रहती है वहां पर भी लक्ष्मी नहीं रुकती है। भले ही वह कितना ही धनवान या समृद्धि परिवार हो एक दिन वे सभी एक दूसरे से दूर होकर अपना अपना धन नष्ट कर लेते हैं।
 
4. दान नहीं करना:- दान नहीं देने वाले और कंजूस लोगों के यहां पर भी लक्ष्मी नहीं रुकती है। इसलिए यथाशक्ति दान देते रहना चाहिए। दान देने से धन में वृद्धि होती रहती है, परंतु क्षमता से अधिक दान देना या रह समय रह कहीं दान देते रहने से भी लक्ष्मी साथ छोड़ देती है क्योंकि धन की बचत और उसका सम्मान माता लक्ष्मी की तरह ही करना चाहिए।ALSO READ: वास्तु की ये 5 टिप्स आजमाएं, माता लक्ष्मी बरसाएंगी धन
 
5. कड़वे वचन बोलते रहना:- कई लोग रह समय कड़वे और नकारात्मक वचन बोलते रहते हैं। ऐसे लोगों की सोच नकारात्मक होती है। ऐसे लोगों के यहां भी लक्ष्मी माता ज्यादा समय तक नहीं टिकती है।
 
इसके अलावा रसोईघर में जूठे बर्तन छोड़ना, साफ सफाई न करना, पितरों का तर्पण न करना से भी माता लक्ष्मी उस घर में नहीं रुकती है। ALSO READ: Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?
 
ये भी पढ़ें
Chanakya Niti : चाणक्य नीति के अनुसार धरती पर नर्क भोगता है ऐसा आदमी