• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. 3 big events will happen in year 2025
Written By WD Feature Desk
Last Updated : बुधवार, 1 मई 2024 (18:29 IST)

Prediction 2025: वर्ष 2025 में घटेंगी 3 बड़ी घटनाएं, सावधान रहने की है जरूरत

वर्ष 2025 से 2028 तक समय है कठिन, बचत पर दें ध्यान

Prediction 2025: वर्ष 2025 में घटेंगी 3 बड़ी घटनाएं, सावधान रहने की है जरूरत - 3 big events will happen in year 2025
Prediction 2025: वर्ष 2019 से देश और दुनिया में तेजी से बदलाव हुआ है। कोरोना महामारी के बाद तो दुनिया पूरी तरह से बदल गई है। यूक्रेन और रशिया में युद्ध चल रहा है। इजरायल और हमास में भी युद्ध चल रहा है। इस बीच ईरान का पाकिस्तान, अमेरिका और इजराइल से तनाव बढ़ गया है। इसी के साथ ही चीन और ताइवान रिश्ते भी तनाव में हैं। भारत को छोड़कर अधिकतर देशों में राजनीतिक अस्थिरता है और भारत में वर्ष 2024 में चुनाव हो रहे हैं। आओ जानते हैं कि वर्ष 2025 में कौनसी तीन बड़ी घटनाएं घटेगी।ALSO READ: वर्ष 2025 में क्या होगा देश और दुनिया का भविष्य?
 
युद्ध कहीं पर भी चल रहा हो उसका असर सभी देशों पर पड़ता है। यूक्रेन और रशिया, इजरायल और हमास, ईरान और इजरायल के बीच जो संघर्ष चल रहा है उसका असर सभी राष्ट्रों पर पड़ने वाला है। आने वाले समय में कई और मोर्चों पर युद्ध होने की संभावना है इसी के साथ सौर तूफान जब धरती से टकराएगा तब प्राकृतिक आपदाएं बढ़ जाएगी। चीन, अमेरिका, इजरायल, रशिया और ईरान के कारण दुनिया के बुरे हाल होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। ऐसे में भारतीयों को सावधान रहकर बचत की ओर कदम बढ़ाना चाहिए।ALSO READ: Shani Sade Sati: 3 राशि पर चल रही है शनिदेव की साढ़ेसाती, 2 पर ढैया और किस पर कब लगेगा शनि?
 
1. एशिया का किंग : '27 अक्टूबर 2025 को मेष के प्रभाव में तीसरी किस्म की जलवायु आएगी, एशिया का राजा मिस्र का भी सम्राट बनेगा। युद्ध, मौतें, नुकसान और ईसाइयों की शर्म के हालात बनेंगे।-( नास्त्रेदमस 3/77 सेंचुरी)। 
 
2025 तक विश्व की जनसंख्या लगभग 8 बिलियन तक बढ़ने की उम्मीद है लेकिन बाबा वंगा ने अपनी मृत्यु से पहले कहा था कि वर्ष 2025 में यूरोप की आबादी लगभग खत्म हो जाएगी या शून्य हो जाएगी।  
 
2. महायुद्ध : 29 मार्च 2025 को जब शनि ग्रह कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा तब दुनिया में विश्व युद्ध की शुरुआत की भूमिका का दूसरा चरण प्रारंभ होगा।- (संत अच्युतानंद दास )
 
2017 अक्टूबर में जब शनि ने धनु राशि में प्रवेश किया था तभी से देश दुनिया में राजनीतिक और प्राकृतिक रूप में ऐसी घटनाएं घटने लगी जिसे आपने कभी अपने जीवन में नहीं देखा होगा। शनि ने जब 24 जनवरी 2020 में मकर राशि में प्रवेश किया था, तब दुनिया में कोरोना महामारी का प्रकोप फैल गया था। फिर शनि ने जब 29 अप्रैल 2022 को कुंभ में प्रवेश किया तब रूस हामारी का दौर खत्म हुआ और दुनियाभर में युद्ध, अराजकता, महंगाई, प्रदर्शन और सत्ता परिवर्तन का नया दौर प्रारंभ हुआ। इसके कुंभ गोचर के काल में ही भूकंप और बड़े तूफान के साथ ही अब यूक्रेन और रशिया के बाद इजरायल और हमास का युद्ध भी शुरू हो चला है। ALSO READ: Mangal gohchar : मंगल का मीन राशि में गोचर, 5 राशियों को होगा बहुत फायदा
 
3. प्राकृतिक आपदा : कुंभ राशि में स्थित शनि के प्रभाव के कारण अकाल, युद्ध, विस्फोट, भूचाल, महामारी के साथ ही जनवरी माह 2025 में कोई बड़ी प्राकृतिक आपदा आने की संभावना है जिसके चलते बड़ी तादाद में जन और धन हानि होने की आशंका है। वैज्ञानिकों ने पहले 2025 में तूफान के चरम पर होने की भविष्यवाणी की थी। अब माना जा रहा है कि यह इसी साल के आखिर तक आ जाएगा। लंदन यूनिवर्सिटी में सौर भौतिक विज्ञानी एलेक्स जेम्स का कहना है कि सूर्य से पृथ्वी की ओर निकलने वाला यह विशाल बल समस्या पैदा कर सकता है। सौर तूफान का असर रेडियो सिग्नल पर हो सकता है। कुछ देर के लिए ये काम करना बंद कर सकते हैं। जीपीएस पर असर पड़ सकता है। यह बिजली के बुनियादी ढांचे के साथ अंतरिक्ष में सैटेलाइट और यान को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
ये भी पढ़ें
Aaj Ka Rashifal: किसके लिए लाभदायी रहेगा 02 मई 2024 का दिन, पढ़ें 12 राशियां