महिला दिवस विशेष : जानिए 12 राशि की महिलाएं और उनका स्वभाव
यदि आप यह जानना चाहते हैं कि मेरे पार्टनर का स्वभाव कैसा है या मैं जिससे विवाह करने वाला हूं वह कैसी है तो आपको 12 राशियों के अनुसार महिलाओं के स्वभाव को भी जानना चाहिए। हालांकि इसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन कुछ हद तक आपको इससे जानकारी तो मिल ही सकती है। डिटेल्स में जानने के लिए तो किसी ज्योतिष की सलाह जरूर लें।
1. मेष राशि : कहते हैं कि मेष राशि की लड़कियां प्रेम प्यार को लेकर बहुत उत्साहित होती है। उन्हें पहली ही नज़र में किसी से प्रेम हो जाता है। इस राशि की लड़कियों को अपने पार्टनर से बहुत अपेक्षा रहती है और इन्हें क्रोध भी बहुत जल्दी आता है। हालांकि यह रिश्ता निभाना अच्छे से जानती हैं। इन्हें खेलकूत पसंद हैं और ये खिलाड़ी बनना चाहती हैं। खिलाड़ी पुरुषों से प्रभावित होती रहती हैं। अनुशासन पसंद करती हैं। काम को ये सलीके से करती हैं।
2. वृषभ राशि : प्रेम प्यार से ज्यादा इनके लिए परिवार ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। ये अपने परिवार के लिए कुछ भी कर सकती हैं। मायके में हैं तो पिता, माता और भाई बहनों का और विवाह के बाद इन्हें अपने पति और बच्चों का ध्यान रखना ज्यादा पसंद हैं। ऐसी महिलाओं में यदि महत्वकांक्षा ज्यादा है तो ये परेशान रहती हैं।
3. मिथुन राशि : इस राशि की महिलाओं को घूमने फिरने का काफी शौक रहता है और ये बहूत ही बातूनी भी रहती हैं। यह बहुत जल्द ही किसी के भी प्रेम जाल में फंस सकती हैं। यही इनकी चिंता का कारण भी बन सकता है। इन्हें छोटी छोटी बातों की बहुत चिंता सताती है। हालांकि ये बहुत ही भरोसेमंद साथी होती हैं। इस राशि की लड़कियां बहुत ही ज्यादा रोमाटिंक होती हैं और यह अपनी लव लाइफ का भरपूर आनंद लेना चाहती हैं। यह अपने पार्टनर से जुड़े रहने के लिए बहुत कुछ करती हैं और हमेशा कुछ न कुछ शरारतें भी करती रहती हैं। इनका पर्टनर भी इन्हें बहुत प्यार करता है।
4. कर्क राशि : प्यार के मामले में इस राशि की लड़कियां बहुत ही भावुक होती है। प्यार इनके लिए सबकुछ होता है। यह अपने पार्टनर को बहुत चाहने वाली होती हैं और अपने प्यार का खुलकर इजहार करती हैं। यह अपने पार्टननर की भावनाओं को भी अच्छे से समझती हैं। लेकिन ये काफी गुस्सैल भी होती हैं। जरा-जरा सी बात पर ये गुस्सा हो जाती हैं और रोने भी लगती हैं।
5. सिंह राशि: इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर का दिल जीतने में माहिर होती हैं। यह अपने पार्टनर से इस कदर प्यार करती हैं कि वह इनके प्यार में पागल जैसा हो जाता है। हालांकि इन राशि की लड़कियों को क्रोध भी जल्दी से आ जाता है क्योंकि यह सचाई और ट्रांसपेरेंसी को पसंद करती हैं। सिंह राशि की महिलाएं काफी पजेसिव और गुस्सैल भी होती हैं। इन्हें हर चीज अपनी जरूरत के अनुसार चहिए। इन्हें बहलाना आसान नहीं है, क्योंकि ये जल्द किसी के साथ घुलती-मिलती नहीं हैं।
sun transit 2021

