यूपी में शाम 5 बजे तक 57.25 फीसदी मतदान, पंजाब में 63.44% वोटिंग (Live Updates)
यूपी के उन्नाव में पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के गरीब, दलित, पिछड़ों को पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव में वोट पाने के लिए गाली दी थी, लेकिन यहां की समाजवादी पार्टी ने एक बार भी उनका विरोध नहीं किया।
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, UP में पहले सिर्फ सैफई महोत्सव होता था। उस महोत्सव में न रंग था, न राग था और न भाव था, न भाषा। आज उत्तर प्रदेश में महोत्सव का मतलब अयोध्या के दीपोत्सव, मथुरा-वृंदावन के रंगोत्सव, काशी के देव दीपावली और राज्य के स्थापना दिवस से होता है।
गाड़ी जब्त होने के मामले पर अभिनेता सोनू सूद ने कहा, बहुत से लोग विशेष रूप से अकाली दल के लोग डरा रहे हैं, बहुत सारे बूथ में पैसे बांटे जा रहे हैं। जब चुनाव होते हैं तो पारदर्शी चुनाव होना चाहिए। मैंने SSP साहब को शिकायत की है। हमारी गाड़ी वहां पर है, दूसरी गाड़ी से हम आ गए हैं।
मोगा में सोनू सूद की कार जब्त की गई
पंजाब के मोगा में एक्टर सोनू सूद की कार जब्त कर ली गई है। जिला पीआरओ प्रभदीप सिंह ने कहा, सोनू सूद एक पोलिंग बूथ के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उनकी कार जब्त की गई और उन्हें घर भेजा गया। अगर वे घर से बाहर निकलेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- औरैया जिले में सुबह 11 बजे तक 18.51 प्रतिशत वोटिंग
- एटा में सुबह 11 बजे तक 24.23 फीसदी मतदान
- इटावा में सुबह 11 बजे तक 19.83 प्रतिशत वोटिंग
- फर्रूखाबाद में सुबह 11 बजे तक 19.71 प्रतिशत मतदान
- फिरोजाबाद में सुबह 11 बजे तक 24.30 फीसदी मतदान
- हमीरपुर में सुबह 11 बजे तक 23.30 प्रतिशत वोटिंग
- हाथरस में सुबह 11 बजे तक 22.62 फीसदी मतदान
- जालौन में सुबह 11 बजे तक 21.72 प्रतिशत वोटिंग
- झांसी में सुबह 11 बजे तक 19.17 फीसदी मतदान
- कन्नौज में सुबह 11 बजे तक 21.98 फीसदी वोटिंग
- कानपुर देहात में सुबह 11 बजे तक 19.84 फीसदी मतदान
- कानपुर नगर में सुबह 11 बजे तक 16.87 प्रतिशत मतदान
-यूपी और पंजाब में कई मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए लगी कतारें।Kanpur votes in the third phase of Uttar Pradesh Assembly elections
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 20, 2022
59 assembly seats across 16 districts of the state are voting today pic.twitter.com/xc80pfTxzI
#UttarPradeshElections2022 | Samajwadi Party patron Mulayam Singh Yadav's brother Abhay Ram Yadav cast his vote in Saifai today
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 20, 2022
Samajwadi Party will witness huge win in this elections, he says. pic.twitter.com/xcy8HkXNua
भयमुक्त, दंगामुक्त, अपराधमुक्त प्रदेश के लिए, राष्ट्रवाद की विजय के लिए, 'आत्मनिर्भर एवं नए उत्तर प्रदेश' के निर्माण के लिए और जन-जन के उत्थान के लिए, आप सभी मतदान अवश्य करें...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 20, 2022
पहले मतदान, फिर जलपान...
Preparations underway ahead of voting for the #PunjabElections2022; Visuals from polling booth no 76-80 in Mithapur, Jalandhar
— ANI (@ANI) February 20, 2022
Voting for the Punjab Assembly elections will start at 8 am. pic.twitter.com/kZ6QiQJCzI

