कप्तान रोहित के लिए खराब आंकड़े, इस साल और एशिया कप में पहली बार लगातार हार
दुबई:कप्तान रोहित के लिए इसे पचा पाना मुश्किल होगा। अब तक बेहतरीन कप्तानी का उदाहरण बन चुके रोहित शर्मा के लिए यह पहली बार हुआ है जब किसी भी प्रारुप में वह बतौर कप्तान लगातार 2 मैच हारे हों। टी-20 में रोहित की कप्तानी में आई यह कुल पांचवी हार है।
इसके अलावा साल 2018 से ही एशिया कप में भारत की अगुवाई कर रहे रोहित शर्मा के लिए यह लगातार दूसरी हार है। एशिया कप में भारत लगातार दो बार साल 2014 में हारा था। दिलचस्प बात यह है कि दोनों बार हार लक्ष्य के बचाव करने पर मिली थी।
जीत के लिये 174 रन का लक्ष्य श्रीलंका ने एक गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। भारत के लिये रोहित (41 गेंद में 72 रन) को छोड़कर कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। रोहित ने मैच के बाद कहा , हमें 10 . 15 रन और बनाने चाहिये थे। बल्लेबाजों को जिम्मेदारी से खेलना होगा और शॉट्स चयन में सतर्क रहना होगा।
उन्होंने कहा , यह टीम लंबे समय से अच्छा खेल रही थी। इस तरह की हार से एक टीम के रूप में सीखने को मिलेगा।
उन्होंने अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा , जिस तरह की शुरूआत श्रीलंका ने की थी , हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। स्पिनरों ने काफी आक्रामक गेंदबाजी की लेकिन श्रीलंका ने दबाव का बखूबी सामना किया ।
ओवर खत्म करने की राह देख रहे श्रीलंका के कप्तान ने एक बेहद ही अहम समय पर पहले ही ओवर में सूर्यकुमार यादव को स्लिप में कैच आउट कर भारत को झटका दे दिया था। हार्दिक को आउट कर उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि भारत 180 पार ना जा पाए। वहीं बल्लेबाजी में एक कप्तानी पारी खेली और आखिरी में बिना गेंद पर बल्ला लगाए भाग खड़े हुए।
श्रीलंका के हाथों सुपर फोर चरण के मैच में छह विकेट से मिली हार के बाद एशिया कप से बाहर होने की कगार पर खड़ी गत चैम्पियन भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम 10-15 रन पीछे रह गई।Indian skipper @ImRo45 talks about Dilshan's performance, respecting every opponent, and seeing the confidence in Arshdeep Singh #SLvIND #ACC #AsiaCup2022 #GetReadyForEpic pic.twitter.com/oJPiXWFP7h
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 6, 2022
जीत के लिये 174 रन का लक्ष्य श्रीलंका ने एक गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। भारत के लिये रोहित (41 गेंद में 72 रन) को छोड़कर कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। रोहित ने मैच के बाद कहा , हमें 10 . 15 रन और बनाने चाहिये थे। बल्लेबाजों को जिम्मेदारी से खेलना होगा और शॉट्स चयन में सतर्क रहना होगा।
उन्होंने कहा , यह टीम लंबे समय से अच्छा खेल रही थी। इस तरह की हार से एक टीम के रूप में सीखने को मिलेगा।
श्रीलंका के कप्तान और प्लेयर आफ द मैच दासुन शनाका ने कहा , ड्रेसिंग रूम में आत्मविश्वास जबर्दस्त है । दिलशान और तीक्षणा ने बेहतरीन गेंदबाजी की। पहले मैच के बाद अपनी गलतियों से सबक लेकर खेला।उन्होंने कहा , पाथुम और कुसल ने टीम को अच्छी शुरूआत की जिसे मैने और राजपक्षा ने आगे बढाया। A captain's contribution! @dasunshanaka1 led by example, with a marvelous display in both innings, as Sri Lanka beat India in the #Super4 of the DP World #AsiaCup 2022
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 6, 2022
Well done, Dasun! #SLvIND #ACC #AsiaCup2022 #GetReadyForEpic pic.twitter.com/e7CCdRKmZm