1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By ND
Last Modified: सोपोट (पोलैंड) , गुरुवार, 2 अगस्त 2007 (19:33 IST)

देवीदैंको आगे बढ़े

देवीदैंको सर्गियो रोटमैन
ऑस्ट्रिया के स्टीफन क्यूबेक ने हार की कगार से वापसी करते हुए पाँचवीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के आगस्टिन कैलेरी को पोलिश टेनिस ओपन में हरा दिया। क्यूबेक ने यह मैच 0-6, 7-6, 7-5 से जीतकर दूसरे दौर में जगह बनाई। अर्जेंटीना के इग्निसियो चेला को भी पहले दौर में हार का सामना कना पड़ा।

विश्व में 20वें नंबर के खिलाड़ी चेला को हमवतन सर्गियो रोटमैन ने 6-1, 6-2 से हराया। हालाँकि शीर्ष वरीयता प्राप्त रूस के निकोलाई देवीदैंको ने रोमानिया के आंद्रेई पॉवेल को 6-3, 6-4 से मात दी। दूसरीवरीयता प्राप्त स्पेन के टॉमी रॉब्रेडो को पोले लूकास्ज कूबोट को 6-4, 5-7, 7-5 से हराने में कडा परिश्रम करना पड़ा।
लेखक के बारे में
ND