हेनरी को हैंडबॉल मजाक पड़ा भारी
FILE
यह 36 वर्षीय खिलाड़ी अब भी आयरलैंड के लोगों की नजरों में खलनायक है, क्योंकि उनके हैंडबॉल की मदद से ही विलियम गैलास ने 2010 विश्व कप प्ले ऑफ में आयरलैंड के खिलाफ निर्णायक गोल दागा था।
आर्सेनल और बार्सिलोना के साथ सफल करियर बिताने वाले हेनरी ने इस हैंडबॉल के लिए कभी माफी नहीं मांगी और कई लोगों का मानना है कि फ्रांस का 2010 फाइनल्स के पहले दौर से ही शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बाहर होना इस हार का बदला था।
इंग्लैंड और इटली के बीच शनिवार को ग्रुप डी मैच के मध्यांतर के दौरान यह घटना दोबारा सुर्खियों में आ गई, जब हेनरी ने इंग्लैंड के डिफेंडर ग्लेन जॉनसन का बचाव किया जिनके बारे में इटली के खिलाड़ियों का मानना था कि उन्होंने पेनल्टी क्षेत्र में गेंद को हाथ से छू दिया था। (भाषा)

