साइना नेहवाल पर दबाव नहीं
FILE
बीजिंग खेलों में अपने ओलिंपिक पदार्पण के दौरान इंडोनेशिया के मारिया क्रिस्टीन यूलियांती के हाथों शिकस्त के बाद पदक से चूकी 22 वर्षीय साइना ने कहा कि यह (पदक जीतना) सभी भारतीयों और मेरे लिए सपना है। लेकिन मैं अपने उपर दबाव नहीं बनाना चाहती।
दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी साइना अपने अभियान की शुरुआत स्विट्जरलैंड की सबरीना जैक्वेट के खिलाफ करेंगी, लेकिन इसके बाद उन्हें सेमीफाइनल के सफर के दौरान हॉलैंड की याओ जेई और दो बार की आल इंग्लैंड चैम्पियन डेनमार्क की टाइन बाउन के रूप में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। साइना ने कहा कि उन्हें कुछ अच्छे मैचों की उम्मीद है।
साइना ने कहा कि ड्रॉ काफी मुश्किल लग रहा है। मैं पहले भी इनके खिलाफ खेली हूं और इन्होंने मुझे चुनौती दी थी। मुझे अच्छे मुकाबलों की उम्मीद है, लेकिन मैं एक बार में एक मैच पर ध्यान दे रही हूं।
उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में मेरा विकास हुआ है। यह मेरा दूसरा ओलिंपिक है और मैं अधिक राहत के साथ खेलना चाहती हूं और अधिक दबाव नहीं खेलना चाहती। (भाषा)

