झंडा विवाद में अब ताइवान नाराज
FC
ताइवान के राष्ट्रीय झंडे को लंदन के सबसे व्यस्त शॉपिंग इलाके ‘रीजेंट स्ट्रीट’ से बुधवार को हटाया और इसकी जगह ताइवान ओलिंपिक समिति का झंडा लगाया।
खेल आयोजकों ने कहा है कि उन्होंने चीनी दूतावास की शिकायत के बाद रीजेंट स्ट्रीट एसोसिएशन को ताइवान का झंडा हटाने की सलाह दी।
ताइवान की सत्तारुढ़ कुमोमिंतांग पार्टी के सांसद लो शु लेई ने कहा कि अगर चीन ताइवान के साथ शांतिपूर्ण ढंग से बने रहना चाहता है तो उसे ताइवान का दमन नहीं करना चाहिए। इससे केवल ताइवानी जनता नाराज होगी।
बड़ी संख्या में ताइवानी लोगों ने ऑनलाइन मंचों पर विरोध संदेश लिखे, जबकि एक महिला ने दो छोटे राष्ट्रीय झंडों से खुद को ढंककर लगभग निर्वस्त्र फोटो एक वेबसाइट पर पोस्ट कर दिया जिससे बवाल मच गया।
इससे पहले एक अन्य विवाद में महिला फुटबॉल मैच में उत्तर कोरियाई टीम का परिचय दक्षिण कोरियाई झंडे से कराए जाने पर विवाद छिड़ गया था, जिसके बाद आयोजकों ने इस ‘मानवीय भूल’ के लिए माफी मांगी थी। (भाषा)

