सर्वाधिक अपराधी व धनपति हाथी पर सवार
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तरप्रदेश की 18 लोकसभा सीटों पर अपनी किस्मत आजमाने उतरे 314 उम्मीदवारों में से 49 के विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि 66 करोड़पति हैं, जिनमें सर्वाधिक को हाथी की सवारी पसंद आई है। इन सीटों पर सात मई को मतदान होगा।
चौथे चरण में किस्मत आजमा रहे आपराधिक पृष्ठभूमि के 49 उम्मीदवारों में सर्वाधिक सात बसपा के हाथी पर सवार हैं जबकि चार को समाजवादी पार्टी की साइकिल पसंद है। दो ने कांग्रेस का हाथ थाम रखा है जबकि एक के हाथ में भाजपा का कमल है।
देश में चुनाव सुधारों के लिए काम रहे गैर सरकारी संगठन 'नेशनल इलेक्शन वॉच' की उत्तरप्रदेश इकाई ने नामांकन के साथ दाखिल उम्मीदवारों के हलफनामों के हवाले से बताया है कि इस चरण में एक बात अलग है और वह यह कि बाहुबलियों की सूची में शीर्ष पर एक महिला है रज्जो देवी जो फिरोजाबाद लोकसभा सीट से सीपीएम की उम्मीदवार हैं और इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट, शस्त्र अधिनियम एवं दंगा फसाद सहित सात मुकदमे दर्ज हैं। इनमें तीन मुकदमे हत्या के प्रयास के भी हैं।
आपराधिक मामलों की सूची में दूसरे स्थान पर बागपत से बसपा उम्मीदवार मुकेश शर्मा और गाजियाबाद सीट से अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के संजय शर्मा हैं और दोनों के विरुद्ध छह आपराधिक मामले लंबित हैं।
आपराधिक पृष्ठभूमि के सर्वाधिक सात उम्मीदवार गाजियाबाद में हैं जहाँ से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं और कुल 16 उम्मीदवार मैदान में हैं।
मजेदार बात यह है कि राजनाथसिंह के विरुद्ध भी सांप्रदायिक कटुता फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द को खतरा पैदा करने के आरोप में आईपीसी की धारा 153 ए के तहत एक मुकदमा दर्ज है।
आपराधिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों की संख्या के मामले में गौतमबुद्धनगर भी कुछ खास पीछे नहीं है। यहाँ ऐसे उम्मीदवारों की संख्या छह है।
चौथे चरण की 18 सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे 66 करोड़पति उम्मीदवारों में सर्वाधिक 14 उम्मीदवार बसपा के हैं। भाजपा के 11 और सपा एवं कांग्रेस के दस-दस उम्मीदवार भी करोड़पतियों की सूची में हैं।
करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या के मामले में ही नहीं उनकी अमीरी के मामले में भी बसपा सबसे ऊपर और गौतमबुद्धनगर से इसके उम्मीदवार सुरेन्द्र सिंह सर्वाधिक 138 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। दूसरे नंबर पर बसपा के ही मलूक नागर हैं जो मेरठ सीट से चुनाव मैदान में हैं और 85.31 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।
करोड़पति उम्मीदवारों की सूची में तीसरे नंबर पर नवभारत निर्माण पार्टी के अनवर अहमद काबिज हैं। अहमद गाजियाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड रहे हैं और उनके पास 32.06 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
चौथे चरण में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों में तीन दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल है जो करोड़पति तो हैं पर सूची में उनका नाम काफी नीचे है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह ने 1.45 करोड़ रुपए की संपत्ति होने की जानकारी दी है तो सपा अध्यक्ष मुलायमसिंह यादव एवं राष्ट्रीय लोकदल के चौधरी अजीतसिंह क्रमश: 2.23 करोड़ और 5.82 करोड़ के मालिक हैं।
फर्रुखाबाद से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने 2.61 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है जबकि एटा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे पूर्व भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याणसिंह के हलफनामे के अनुसार वे करोड़ से काफी कम केवल 70 लाख रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।
चौथे चरण की 18 सीटों पर भाग्य आजमा रही 36 महिला उम्मीदवारों में सबसे अमीर राष्ट्रीय लोकदल की अनुराधा चौधरी हैं जिनके पास लगभग आठ करोड़ रुपए की संपत्ति है।
महिला उम्मीदवारों में दूसरे नंबर पर राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय हैं। 2.65 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन सीमा उपाध्याय फतेहपुर सीकरी सीट से उम्मीदवार हैं जहाँ से कांग्रेस ने राजबब्बर को उम्मीदवार बनाया है जिन्होंने 10 करोड़ रुपए की संपत्ति की घोषणा की है।
इलेक्शन वॉच के आँकड़ों के अनुसार चौथे चरण में बसपा के उम्मीदवारों की सम्पत्ति औसतन प्रति उम्मीदवार 15.88 करोड़ रुपए बैठती है जबकि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 3.31 करोड़ है। इसी तरह भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति क्रमश: 3.28 और 2.40 करोड़ है।