1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव
  6. मतदाता सूची से अनेक नाम गायब

मतदाता सूची से अनेक नाम गायब

कई मतदाताओं की शिकायत
कई मतदाताओं ने गुरुवार को शिकायत की कि मतदाता सूची से उनका नाम बिना कोई कारण बताए पिछले साल के विधानसभा चुनाव के समय से ही गायब है।

रूस में भारत के राजदूत रह चुके डीपी धर के बेटे विजय धर और उनकी पत्नी उस समय मायूस हो गए जब उन्होंने श्रीनगर संसदीय क्षेत्र के बनिहाल मतदान केन्द्र में मतदाता सूची से अपना नाम नदारद पाया।

मतदान केन्द्र से मायूस लौटते धर ने कहा कि वे और उनकी पत्नी अपने मताधिकार का उपयोग नहीं कर पाए। उन्होंने दोनों के फोटो पहचान पत्र दिखाए।

उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग किया था। अन्य मतदान केन्द्रों से भी ऐसी ही शिकायतें मिली हैं।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें