1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव
  6. मंत्री पर हमला, फोड़ी गाड़ियाँ

मंत्री पर हमला, फोड़ी गाड़ियाँ

बाँका
बिहार के बाँका संसदीय क्षेत्र में सोमवार को हुए पुनर्मतदान के दौरान राज्य के समाज कल्याण मंत्री और जद(यू) प्रत्याशी दामोदर राउत पर बाँका संसदीय सीट के मतदान संख्या 99 में ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

जिलाधिकारी सहनिवार्चन पदाधिकारी आशीष कुमार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते पुलिस अधीक्षक जितेंद्र राणा अतिरिक्त बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि बाँका में लोकसभा के तीसरे चरण के अंतर्गत गत 30 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसके बाद चुनाव आयोग ने 12 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का निर्देश दिया था।

बाँका संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजयसिंह और बिहार के मंत्री दामोदर राउत सहित कुल 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें