1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव

अमरसिंह ने दी सपा छोड़ने की धमकी

अमरसिंह
सपा नेता अमरसिंह ने आजम खान के मुद्दे पर मुलायमसिंह यादव को एक अल्टीमेटम देकर लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी छोड़ने की धमकी दी है। उन्होंने इस मुस्लिम नेता पर अपने खिलाफ असहनीय बयान देने का आरोप लगाया है। सिंह ने कहा कि अंतिम चरण के चुनाव के बाद वे पार्टी में रहने के बारे में फैसला करेंगे।

उन्होंने सपा प्रमुख मुलायमसिंह यादव के उस बयान का हवाला देते हुए यह बात कही, जिसमें मुलायम ने कहा था कि पार्टी में रहना है, तो आजम खान को खुश रखना होगा।

अमरसिंह ने रामपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजम खान मुलायमसिंह के प्रिय हैं और आजम द्वारा मेरे खिलाफ दिए गए असहनीय बयान के बावजूद मुझे चुप रहने को कहा गया।

सिंह ने कहा कि वे अपने विरोधी साथी आजम खान से उपहार में एक जूते की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अब उन्होंने एक तो तैयार कर ही लिया होगा।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें