रमेश पोवार 29 बरस के हुए
भारत के लिए दो दिन पूर्व टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले ऑफ स्पिनर रमेश पोवार 29 बरस के हो गए।
रविवार को सुबह ही से पोवार को उनके साथी भारतीय क्रिकेटरों के बधाई के फोन आ रहे हैं। सभी ने नाश्ते की टेबल पर भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
टीम के प्रशासनिक मैनेजर सुरेंद्र भावे ने कहा कि शाम को उनका जन्मदिन मनाया जाएगा। उन्होंने कहा शाम को कुछ खास किया जाएगा, ताकि पोवार को यह सालगिरह हमेशा याद रहे।
बारिश के कारण बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल आज धुल गया। भारतीय टीम होटल से बाहर नहीं निकली है।
पाकिस्तान के खिलाफ 2004 में रावलपिंडी में अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरियर की शुरूआत करने वाले पोवार भारत के लिए 20 वनडे खेल चुके हैं। उन्होंने इसमें 27 विकेट चटकाए।