1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार

तायबू का शतक बेकार

दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप

दक्षिण अफ्रीका ततैंदा तायबू जिम्बॉब्वे
ततैंदा तायबू के संघर्षपूर्ण शतक के बावजूद को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में यहाँ दक्षिण अफ्रीका से 28 रन से हार का सामना करना पड़ा।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एबी डिविलियर्स की 107 रन की तूफानी पारी और एल्बी मोर्कल के 97 रन की मदद से नौ विकेट पर 323 रन बनाए।

जिम्बॉब्वे ने बड़े लक्ष्य के सामने हालाँकि हार नहीं मानी और शीर्ष क्रम के शानदार प्रदर्शन विशेषकर तायबू के नाबाद 107 रन के बावजूद वह निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 295 रन ही बना पाया।

दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह से तीन मैचों की इस श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। डिविलियर्स को 'मैन ऑफ द मैच' और 'मैन ऑफ द सिरीज' चुना गया।

जिम्बॉब्वे का स्कोर एक समय दो विकेट पर 310 रन था और वह अच्छी स्थिति में दिख रहा था लेकिन इसके बाद उसने बड़े लक्ष्य के दबाव में लगातार विकेट गँवाए। तायबू ने हालाँकि एक छोर संभाले रखा और अपनी पारी में 103 गेंद का सामना करके नौ चौके और एक छक्का लगाया।

तायबू के अलावा जिम्बॉब्वे की तरफ से वुसी सिबांडा ने 41 हैमिल्टन मासकादजा ने 48 और ब्रायन टेलर ने 42 रन का योगदान दिया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक समय दो विकेट पर 69 रन था, जिसके बाद डिविलियर्स और मोर्कल ने तीसरे विकेट के लिए 186 रन की भागीदारी की। डिविलियर्स ने अपनी पारी में 89 गेंद का सामना किया तथा आठ चौके और छह छक्के लगाए।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें