1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार

चैपल बनेंगे सलाहकार

क्रिकेटर ग्रेग चैपल राजस्थान क्रिकेट संघ सवाई मानसिंह एकैडमी सलाहकार
टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल अब राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) की सवाई मानसिंह एकैडमी में सलाहकार बन सकते हैं।

आरसीए के अध्यक्ष ललित मोदी ने संघ की एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक के बाद बताया कि एकैडमी के पूर्णकालिक सलाहकार पद के लिए चैपल समेत कई विदेशी और देशी कोचों के नाम पर विचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि एकैडमी के लिए फिजियो और ट्रेनर की नियुक्ति भी की जानी है। उन्होंने बताया कि एकैडमी अक्टूबर में काम करना शुरू कर देगी और शुरुआत में इसमें 60 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई के उपाध्यक्ष मोदी ने कहा कि सवाई मानसिंह स्टेडियम को जल्दी ही टेस्ट केन्द्र का दर्जा मिल जाएगा।

उन्होंने बताया कि बीसीसीआई जयपुर के अलावा हैदराबाद को भी टेस्ट केन्द्र बनाने पर विचार कर रहा है।
लेखक के बारे में
वार्ता