एशियाई शेरों का पलड़ा भारी
गांगुली और सहवाग के लिए सुनहरा मौका
छ बड़े सितारे भले ही ऐन मौके पर कन्नी काट गए हों, लेकिन दो उप-महाद्वीपीय टीमों के बीच कल होने वाले अफ्रो एशिया कप के पहले एक दिवसीय मैच में क्रिकेटप्रेमियों को मनोरंजन की पूरी सौगात मिलने की गारंटी है। चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दूधिया रोशनी में खेले जाने वाले इस मैच में एशियाई शेरों का पलड़ा भारी लग रहा है।
दोनों टीमों से कुछ नामचीन खिलाड़ियों ने नाम वापस ले लिया है। इससे अफ्रीकी आक्रमण अधिक कमजोर हुआ है, लिहाजा मेजबान एशिया को तीन मैचों की इस श्रृंखला में पहले ही मनोवैज्ञानिक बढ़त मिल गई है। आखिरी दो मैच 9 और 10 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले जाएँगे।
सौरव गांगुली, सनथ जयसूर्या, वीरेंद्र सहवाग और महेंद्रसिंह धोनी जैसे आक्रामक बल्लेबाजों को रोक पाना अफ्रीकी एकादश के लिए आसान नहीं होगा। इसके गेंदबाजी आक्रमण से आंद्रे नेल, एंड्रयू हाल, जैक कैलिस और महज बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे शान पोलाक जैसे नाम नदारद हैं।
इस मैच के जरिए भारत के पूर्व कप्तान गांगुली के पास भी वनडे क्रिकेट में अपनी उपयोगिता साबित करने का मौका होगा। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे श्रृंखला के दौरान उन्हें और सचिन तेंडुलकर को आराम दिया गया था। गांगुली इस टूर्नामेंट में तेंडुलकर की जगह ही खेल रहे हैं।
कोलकाता के इस दिग्गज बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में एक शतक जमाया था। गांगुली के अलावा सहवाग के लिए भी चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने का यह सुनहरा मौका है। लंबे समय से सहवाग बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं।
यहाँ अच्छा प्रदर्शन करके वह आयरलैंड और स्कॉटलैंड में होने वाले तटस्थ मैचों के लिए टीम में जगह बना सकते हैं। टीम का चयन 13 जून को चेन्नई में होगा।
गांगुली को जयसूर्या के साथ उपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिये भेजा जा सकता है बशर्ते कप्तान माहेला जयवर्धने की पहली पसंद सहवाग या उपुल थरंगा ना हों। युवराज सिंह और पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ मध्यक्रम में खेलेंगे, जिनके साथ जयवर्धने और विकेटकीपर धोनी होंगे।
धोनी यदि तीन मैचों की इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुँच जाएँगे। एशियाई गेंदबाजी की कमान जहीर खान, दिलहारा फर्नान्डो, मशरेफ मुर्तजा और मोहम्मद आसिफ जैसे विश्वस्त हाथों में है।
चोट के कारण विश्व कप से बाहर रहे आसिफ लंबे समय बाद मैदान पर उतरेंगे। एशिया की टीमों ने विश्व कप के बाद एक दूसरे के खिलाफ कुछ मैच खेले हैं, लेकिन अफ्रीकी टीम ने क्रिकेट के महासमर के बाद से एक भी मैच नहीं खेला है।
उसके खिलाड़ी कल रात ही यहाँ पहुंचे हैं जिससे यहां की भीषण गर्मी में खुद को ढालने का उन्हें समय नहीं मिल सका। दक्षिण अफ्रीका के घायल कप्तान ग्रीम स्मिथ की गैर मौजूदगी में जस्टिन केम्प टीम की बागडोर संभालेंगे।
तेज गेंदबाज मखाया एनटिनी नहीं आये हैं जिनकी पत्नी ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है। इस मैदान पर पिच दोबारा बिछाई गई है जिसमें मिट्टी और रेत का मिश्रण है। इसे जुड़ने में समय लगेगा और नई पिच के बारे में कोई कयास भी नहीं लगाया जा सकता।
लिहाजा टॉस की भूमिका अहम हो सकती है। बारिश से मैच बाधित होने की भी आशंका जताई जा रही है। कल हालाँकि बारिश नहीं हुई लेकिन शाम को आसमान पर काले बादल मंडरा रहे थे।
टीमें : एशिया - माहेला जयवर्धने (कप्तान), सनथ जयसूर्या, वीरेंद्र सहवाग, उपुल थरंगा, सौरव गांगुली, मोहम्मद युसूफ, युवराजसिंह, महेंद्रसिंह धोनी, हरभजनसिंह, जहीर खान, दिलहारा फर्नांडो, मशरेफ मुर्तजा, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद आसिफ।
अफ्रीका - जस्टिन केम्प (कप्तान), एबी डिविलियर्स, लूट्स बोसमैन, जोहान बोथा, शान पोलाक, मार्क बाउच,र बोएटा डिप्पेनार, एलबी मोर्केल, मोर्ने मोर्केल, स्टीव टिकोलो, थामस ओडोयो, एल्टन चिगुंबुरा, वुसी सिबांडा, पीटर।