1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार

अंपायरिंग की शिकायत नहीं करेगा भारत

अंपायरिंग शिकायत दूसरा क्रिकेट टेस्ट
दूसरे क्रिकेट टेस्ट में अंपायरिंग के स्तर से निराश होने के बावजूद भारतीय टीम प्रबंधन ने इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं करने का निर्णय लिया है।

भारतीय टीम के मीडिया प्रबंधक एमवी धर ने कहा- इस टेस्ट मैच में हम अंपायरिंग निर्णयों से बेहद निराश हैं। यह निर्णय इस टेस्ट में परिणाम बदल सकते हैं, लेकिन हम इसकी आधिकारिक शिकायत नहीं कर रहे हैं।

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा था कि टीम प्रबंधन को इसके विरोध में आधिकारिक शिकायत दर्ज करानी चा‍हिए लेकिन ऐसा लगता है कि प्रबंधन ने इस पर फिर विचार कर यह निर्णय लिया है।

क्या हुआ था : दूसरे टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 134 रनों पर 6 विकेट गँवाकर मुश्किल में था, लेकिन बकनर ने एंड्रयू साइमंड्स को 30 रन के निजी स्कोर पर नॉट आउट करार दिया, जिसके उन्होंने नाबाद 162 रनों की पारी खेली।

बकनर ने एक करीबी स्टंपिंग के लिए तीसरे अंपायर की मदद लेने से भी इनकार कर दिया था। टीवी रिप्ले से यह साफ हो गया था कि इस समय साइमंड्स क्रीज से बाहर थे।