मोहपाश में न उलझें खिलाड़ी-पोंटिंग
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपने साथी खिलाड़ियों को बेशुमार दौलत वाले आईपीएल के मोहपाश में नहीं उलझते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रारंभ हुई एकदिवसीय श्रृंखला पर ध्यान देने की सलाह दी है।
ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका वन-डे श्रृंखला के एक दिन बाद ही आईपीएल टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। खिलाड़ियों को ट्वेंटी-20 के बुखार से बचने की सलाह देते हुए पोंटिंग ने कहा कि इससे उनका खेल प्रभावित होगा और वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाएँगे।