1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. आईपीएल 2011

हसी का विकेट टर्निंग प्वांइट रहा-हरभजन

हरभजनसिंह
ऑफ स्पिनर हरभजनसिंह ने कहा कि उनकी टीम के साथी कीरोन पोलॉर्ड द्वारा पकड़ गया माइकल हसी का लाजवाब कैच आईपीएल मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स पर मुंबई इंडियंस की आठ रन की जीत में टर्निंग प्वांइट साबित हुआ।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा की 87 रन की पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में महेंद्रसिंह धोनी की टीम नौ विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी। हरभजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 18 रन देकर पाँच विकेट लिए।

‘मैन ऑफ द मैच’ रहे हरभजन ने मैच के बाद कहा ‍कि जब हम क्षेत्ररक्षण के लिए उतरे तो हम सोच रहे थे कि चेन्नई जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 15-20 रन कम रह गए। लेकिन पोलार्ड ने हसी का लाजवाब कैच पकड़ा जो मुझे लगता है कि टर्निंग प्वांइट साबित हुआ और रोहित ने भी धोनी का शानदार कैच पकड़कर उन्हें वापस भेजा।

भज्जी ने कहा कि हसी और धोनी क्रीज पर होते तो चेन्नई कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकता था। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें