1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. आईपीएल 2011

सहवाग को अब भी नॉकआउट में जगह की उम्मीद

सहवाग दिल्ली डेयर डेविल्स नॉकआउट चरण आईपीएल4
आईपीएल में नौ में से छह मैच हारने के बाद टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी दिल्ली डेयर डेविल्स के कप्तान वीरेंद्र सहवाग अभी भी लीग के नॉकआउट चरण में जगह बनाने के प्रति आश्वस्त हैं।

सहवाग ने कहा नॉकआउट चरण में जगह बनाना मुश्किल भले ही हो लेकिन यह नामुमकिन नहीं है लेकिन इसके लिए हमें बेहद अच्छा खेलना पड़ेगा। डेक्कन चार्जर्स का उदाहरण देते हुए सहवाग ने कहा पिछले सत्र में डेक्कन लगातार पाँच मैच जीतकर नॉकआउट चरण में पहुँच गई थी तो दिल्ली के लिए भी यह कोई मुश्किल नहीं है।

सोमवार को फिरोजशाह कोटला मैदान में दिल्ली डेयर डेविल्स और कोच्चि टस्कर्स के बीच हुए मैच में दिल्ली को सात विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। घरेलू मैदान पर दिल्ली की यह पाँचवी हार है जिसके बाद वह महज छह अंकों के साथ अंकतालिका में आठवें स्थान पर पहुँच गई है। (वार्ता)
लेखक के बारे में
वार्ता