1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. आईपीएल 2011

सहवाग की मौजूदगी बढ़ाती है मनोबल : फिंच

आईपीएल
ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज आरोन फिंच का मानना है कि दिल्ली डेयरडेविल्स ड्रेसिंग रूम में कप्तान वीरेन्द्र सहवाग की मौजूदगी से ही टीम का मनोबल बढ़ जाता है।

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच से पहले फिंच ने अपने कप्तान की प्रशंसा करते हुए कहा कि सहवाग का अनुभव टीम के लिए अहम है। सहवाग की मौजूदगी से टीम को मजबूती मिलती है।

ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘जब आप सहवाग से बल्लेबाजी के बारे में बात करते हो तो आपको बहुत कुछ सीखने का मिलता है और जब वह आसपास होता है तो आपके चारों तरफ सकारात्मकता का वातावरण पैदा हो जाता है। वह खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाता है।'

गौरतलब है कि फिंच को एक धाकड़ बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया था लेकिन अब तक वह बहुत अच्छा नहीं कर पाया है। दिल्ली की टीम के तीन मैच लगातार हारने के बाद उस जैसे बल्लेबाज पर दबाव और बढ़ गया है।

फिंच ने कहा कि वह स्वीकार करता है उस पर रन बनाने का दबाव है। दिल्ली को अगले दस मैचों में सात मैच जीतने होंगे तभी वह अंतिम चार में जगह बना पाएगा। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें