1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. आईपीएल 2011

वीरू का विकेट टर्निंग प्वाइंट : महेला

आईपीएल
कोच्चि टस्कर्स केरल के कप्तान महेला जयवर्धन ने दिल्ली डेयर डेविल्स को उसी के मैदान में हराने के बाद कहा कि दिल्ली के कप्तान वीरेंद्र सहवाग को जल्दी आउट करना मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा।

महेला ने मैच के कहा कि हम जानते थे कि वीरू बेहद खतरनाक बल्लेबाज है जो अपने दम पर मैच का रूख बदल सकते हैं। कोच्चि में पिछले मैच में हमारे खिलाफ उन्होंने ऐसा ही किया लेकिन इस बार हमने योजना के साथ बल्लेबाजी की।

कोच्चि के कप्तान ने कहा कि प्रशांत परमेश्वरन ने सहवाग जैसे अनुभवी बल्लेबाज के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की और उन्हें गलती कर कैच देने के लिए मजबूर कर दिया। दरअसल हमने कोच्चि में जो गलतियां की उसे यहां नहीं दोहराया। प्रशांत ने बढिया एंगल निकाला और वीरू उसमें फंस गए।

महेला ने कहा कि इस पिच पर 160 का स्कोर अच्छा हो सकता था लेकिन हमने उन्हें 140 पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्रैडन मैक्कुलम ने अच्छी शुरुआत दी और ट्‍वेंटी-20 में अच्छी शुरुआत करना फायदेमंद होता है।

महेला ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस जीत से टूर्नार्मेंट में हमारे अभियान को गति मिलेगी और मैं चाहूंगा कि यह सिलसिला आगे भी बरकरार रहे। कुछ मैच जीतकर कुछ हार जाने का कोई फायदा नहीं होगा, इसलिए हमें जीत की इस लय को बनाए रखना होगा। (वार्ता)
लेखक के बारे में
वार्ता