1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. आईपीएल 2011

मुंबई इंडियंस में हेनरिक्स की जगह प्राइस

मुंबई इंडियंस हेनरिक्स प्राइस आईपीएल 4
दुनिया के नंबर दो गेंदबाज जिम्बाव्बे के रे प्राइस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम मुंबई इंडियंस के चोटिल खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के मोएजेस हेनरिक्स की जगह लेंगे।

सर्जरी से गुजरने के कारण हेनरिक्स आईपीएल-4 से बाहर हो गए हैं। टूर्नामेंट के पहले हुई नीलामी में प्राइस को कोई खरीदार नहीं मिला था। अब इंडियंस ने उन्हें 50 हजार डॉलर के रिजर्व मूल्य में खरीदा है। प्राइस चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से पहले गुरुवार को टीम से जुड़ गए थे।

प्राइस का हाल में संपन्न विश्वकप में प्रदर्शन काफी धारदार रहा था और उन्होंने लीग मैचों में 18.77 के औसत से नौ विकेट लिए थे। वह आईपीएल में खेलने वाले जिम्बाब्वे के दूसरे खिलाड़ी हैं। विकेटकीपर तातेंदा ताइबू उनसे पहले शाहरूख खान की कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ जुड़ चुके हैं। (वार्ता)
लेखक के बारे में
वार्ता