1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. आईपीएल 2011

महंगा पड़ा अल्फांसो का ओवर-उथप्पा

रॉबिन उथप्पा
मुंबई से हारकर आईपीएल चार से बाहर होने के कगार पर खड़ी पुणे वारियर्स के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने कहा कि तेज गेंदबाज अल्फांसो थॉमस का ओवर महंगा साबित हुआ। थॉमस ने मुंबई के खिलाफ पारी के 19वें ओवर में 27 रन दे दिए थे।

पुणे वारियर्स को बुधवार को यहां मुंबई के खिलाफ 21 रन से हार झेलनी पड़ी और यह उनकी आईपीएल में लगातार सातवीं हार है।

उथप्पा ने मैच के बाद कहा कि जब आप एक ओवर में नौ गेंद (वाइट सहित) फेंकते हैं, तो यह निश्चित रूप से प्रतिद्वंदी टीम के लिए फायदामंद ओवर कहलायगा और कीरोन पोलार्ड ने इसका पूरा फायदा उठाया। थॉमस के इस ओवर में दो छक्के, दो चौके, दो वाइड और एक नोबाल सहित कुल मिलाकर 27 रन गए।

पोलार्ड ने इस ओवर में एक छक्का और दो चौके जड़े और दूसरी ओर हरभजनसिंह ने भी एक छक्का जड़ा। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें