1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. आईपीएल 2011

ब्रैड हॉज ने की पिच की आलोचना

कोच्चि टस्कर्स केरल
कोच्चि टस्कर्स केरल के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ब्रैड हॉज ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए तैयार की गई कुछ पिचों की कड़ी आलोचना की।

मुंबई इंडियन्स के कप्तान सचिन तेंडुलकर ने इससे पहले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच पर नाराजगी जताई थी।

हॉज ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच से पूर्व पत्रकारों से कहा, ‘‘ राजस्थान के विकेट को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेट नहीं कहा जा सकता। दिल्ली के अलावा कोलकाता, जयपुर और यहां के दो विकेट निम्नस्तरीय हैं।’’

पहले तीन सत्र में केकेआर की तरफ से खेलने वाले हॉज ने कहा, ‘‘उन्हें उनके घरेलू मैदान पर हराना अच्छा रहा। जब आप अपनी पुरानी टीम से खेलते हो तो उसके खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं।’’ (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें