बेंगलूर और राजस्थान का मैच रद्द
बेंगलूर रॉयल चैलेंजर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मंगलवार को यहाँ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मैच को लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करना पड़ा।
मैच रद्द होने से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। आईपीएल चार का यह पहला मैच है जिसे बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम पाँच मैचों में दो जीत, दो हार और एक बेनतीजा मैच के साथ पाँच अंक जुटाकर आईपीएल तालिका में दूसरे स्थान पर पहुँच गई है।
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम चार मैचों में तीन जीत से छह अंक जुटाकर शीर्ष पर चल रही है।
दूसरी तरफ मैच रद्द होने का खामियाजा बेंगलूर की टीम को भुगतान पड़ा जिसके लिए यह मैच जीतना काफी जरूरी था। डेनियल विटोरी की अगुआई वाली टीम के अब पाँच मैचों में सिर्फ एक जीत से तीन अंक हैं और यह टीम अंकतालिका में 10 टीमों के बीच नौवें स्थान पर चल रही है।
मैच की शुरुआत से पहले ही बेंगलूर में बारिश शुरू हो चुकी थी और काफी समय तक बारिश की आँख-मिचौली चलती रही। मैदानी अंपायरों रूडी कर्स्टजन और बिली डाक्ट्रोव ने हालाँकि लगभग तीन घंटे तक इंतजार किया और इस दौरान पहले नौ बजकर 45 मिनट और फिर इसके एक घंटे बाद निरीक्षण किया, लेकिन अंतत: मैच रद्द करने का फैसला किया। (भाषा)