बड़े भाई यूसुफ से प्रेरणा लेते हैं इरफान
दिल्ली डेयरडेविल्स के ऑलराउंडर इरफान पठान अपने बड़े भाई यूसुफ से प्रेरणा लेते हैं। उन्हें उम्मीद है कि क्रिकेट मैचों में ताकतवर शॉट की जरूरत पड़ने पर वह अपने भाई के नक्शेकदमों पर चलने में सफल रहेंगे।
इरफान ने कल यहां एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि मैं भी वैसा ताकतवर शॉट लगाना करूंगा। यूसुफ अपनी बल्लेबाजी से लोगों का जितना मनोरंजन करते हैं मुझे नहीं लगता कि कोई उनकी बराबरी कर सकता है। उनके कुछ शॉट बेजोड़ होते हैं और यदि मैं वैसा कर पाऊँ तो मुझे बड़ी खुशी होगी।’
दोनों पठान बंधुओं में छोटे भाई इरफान ने कहा कि उन्हें आशा है कि वह डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ यूसुफ वाला प्रदर्शन ही दोहराने में सफल रहेंगे। यूसुफ ने कल कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से डेक्कन के खिलाफ 26 गेंद पर 47 रन ठोंके थे।
उन्होंने डेक्कन के खिलाफ कल होने वाले मैच के संदर्भ में कहा, ‘उम्मीद है कि जब मैं मैदान पर रहूं तो मेरे माता-पिता मेरे लिए दुआ करेंगे। मैं निश्चित तौर पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। मेरी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अभी तक कुछ सुधार हुआ है लेकिन मैं और सुधार चाहता हूं। मैं जितनी अधिक गेंद खेलूंगा, जितनी अधिक गेंदबाजी करूंगा, उतना बेहतर होता जाऊंगा।’ (भाषा)