1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. आईपीएल 2011

पंजाब ने बनाया सबसे तेज 50 का रिकॉर्ड

आईपीएल सबसे तेज 50 किंग्स इलेवन पंजाब
किंग्स इलेवन पंजाब ने आज आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 50 रन बनाने का रिकॉर्ड बना दिया।

पंजाब ने राजस्थान रायल्स के खिलाफ मैच में मात्र तीन ओवर में 52 रन ठोककर यह रिकॉर्ड बनाया। इस स्कोर में कप्तान एडम गिलक्रिस्ट का योगदान 17 रन और पाल वलथाटी का 29 रन था।

गिलक्रिस्ट ने सिद्धार्थ त्रिवेदी के पहले ओवर में दो चौके लगाए जबकि दूसरे ओवर में शान टेट की गेंदों पर दो चौके लगे। हालाँकि इन दो ओवर में नो बॉल के कारण दोनों बल्लेबाज डगआउट में लौटने से बच गए।

तीसरे ओवर में वल्थाटी ने त्रिवेदी की गेंदों पर दो छक्के और तीन चौके उड़ाकर 24 रन बटोरे और सबसे तेज 50 रन का रिकॉर्ड पंजाब के नाम कर दिया। (भाषा)
लेखक के बारे में
वार्ता