1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. आईपीएल 2011

धर्मशाला में आईपीएल को लेकर बेरुखी

आईपीएल
धर्मशाला अपने कोटे के आईपीएल मैचों की मेजबानी की तैयारी कर रहा है लेकिन शहर के प्रशंसक ज्यादा उत्साहित नजर नहीं आ रहे हैं। आलम यह है कि इन मैचों के ज्यादातर टिकट अभी तक नहीं बिके हैं।

आईपीएल के पिछले सत्र में स्टेडियम खचाखच भरे रहे थे लेकिन इस साल घरेलू टीम किंग्स इलेवन पंजाब की वेबसाइट पर अब भी सभी छह वर्गों की टिकटें उपलब्ध हैं। इन टिकटों की शुल्क सीमा 650 रुपए से लेकर 16 हजार रुपए तक है।

किंग्स इलेवन यहां 15 मई को दिल्ली डेयरडेविल्स, 18 मई को रायल चैलेंजर्स और 21 मई को डेक्कन चार्जर्स से भिड़ेगी।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) ने हालांकि उम्मीद जताई है कि मैच के तारीख में अब भी कुछ दिन हैं और आईपीएल मैचों में काफी भीड़ है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें