जीत की लय हासिल करने उतरेंगे रॉयल्स
लगातार तीन मैचों में शिकस्त से परेशान पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल-चार में रविवार को यहाँ अपने घरेलू मैदान पर नवोदित कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेगी।
रॉयल्स को जहाँ अच्छी शुरुआत के बावजूद हार की हैट्रिक बनाने के लिए विवश होना पड़ा है वहीं कोच्चि खराब शुरुआत से उबरते हुए जीत की हैट्रिक बना चुकी है। रायल्स के छह मैचों से पाँच अंक हैं जबकि टस्कर्स के पाँच मैचों से छह अंक हैं।
कोच्चि ने गत उपविजेता मुंबई इंडियंस, गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स तथा कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर सबको चौंकाया है और उसे जीत का 'चौका' मारने से रोकना रॉयल्स के लिए कतई आसान नहीं होगा। पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों 48 रन से करारी शिकस्त झेलने के बाद रॉयल्स को कोच्चि को हराने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर और रायल्स के कप्तान शेन वार्न तथा टस्कर्स की ओर से खेल रहे श्रीलंका के दिग्गज ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के बीच भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।
किंग्स इलेवन के खिलाफ मैच में रॉयल्स के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए थे और विपक्षी बल्लेबाजों को 195 रन का पहाड़नुमा स्कोर बनाने का मौका दिया। इसके जवाब में राजस्थान के बल्लेबाज केवल 147 रन ही बना सके। टीम का कोई भी बल्लेबाज अब तक उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है।
स्वप्निल असनोदकर, राहुल द्रविड़, शेन वॉटसन, रोस टेलर और अशोक मीनारिया जैसे बल्लेबाज अभी तक क्लिक नहीं कर पाए हैं। पिछले मैच में वॉटसन को तीसरे नंबर पर उतारा गया था जबकि द्रविड़ ओपनिंग में उतरे थे लेकिन वार्न की यह युक्ति नाकाम रही। कोच्चि के खिलाफ वॉटसन और असनोदकर को ओपनिंग में उतारा जा सकता है जबकि द्रविड़ तीसरे नंबर पर आ सकते हैं।
वॉटसन और टेलर ऐसे बल्लेबाज हैं जो अपने दम पर टीम की नैया पार लगाने में सक्षम हैं। मध्यक्रम में मीनारिया, स्टुअर्ट बिन्नी और अजिंक्या रहाणे पर टीम को मजबूती देने की जिम्मेदारी होगी। बिन्नी ने किंग्स इलेवन के खिलाफ 30 रन और मीनारिया ने 34 रन की पारी खेली थी लेकिन वह टीम को जीत की मंजिल पर नहीं पहुँचा सके थे।
गेंदबाजी रॉयल्स की सबसे बड़ी ताकत है। वार्न, शान टेट, सिद्धार्थ त्रिवेदी और पंकज सिंह पर कोच्चि के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने की जिम्मदारी रहेगी। टेट ने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए थे और कोच्चि के खिलाफ भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
दूसरी तरफ कई दिग्गज टीमों को लुढ़काने के बाद कोच्चि की नजर अब जीत का चौका मारने पर है। माहेला जयवर्द्धने के नेतृत्व में टीम हर लिहाज से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। उसके बल्लेबाज जहाँ बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर रहे हैं वहीं गेंदबाज छोटे स्कोर का बखूबी बचाव कर रहे हैं।
पिछले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को उसी की मांद में छह रन से पटखनी देने के बाद कोच्चि का मनोबल सातवें आसमान पर है। कोलकाता के खिलाफ उसके गेंदबाजों ने चमत्कारिक प्रदर्शन करते हुए 132 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और नाइटराइडर्स के बल्लेबाजों को छह रन पहले ही रोक दिया।
ओपनिंग में ब्रैंडन मैकुलम और जयवर्द्धने शानदार प्रदर्शन करके को अच्छी शुरुआत दे रहे हैं। मैकुलम टूर्नामेंट में अब तक 196 रन बना चुके हैं। मध्यक्रम में पार्थिव पटेल, ब्रैड हौज, रवीन्द्र जडेजा और केदार जाधव टीम को मजबूती देते हैं। जडेजा बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी उपयोगी साबित हो रहे हैं।
गेंदबाजी में टीम के पास आईपीएल-टू के पर्पल कैपधारी आर पी सिंह, मुरलीधरन, विनय कुमार और रोमेश पोवार है। इन गेंदबाजों ने पिछले मैच में चमत्कारिक गेंदबाजी करते हुए नाइटराइडर्स के बल्लेबाजों पर अंकुश लगा दिया था। रायल्स के खिलाफ भी कप्तान जयवर्द्धने को अपने गेंदबाजों से ऐसे ही प्रदर्शन की आशा रहेगी।
दोनों टीमों के हालिया प्रदर्शन को देखा जाए तो कोच्चि का पलड़ा हर लिहाज से भारी लगता है क्योंकि जीत की हैट्रिक बनाने के बाद वह पूरी तरह लय में आ चुकी है। दूसरी ओर रायल्स को अपने घर में खेलने का फायदा मिल सकता है। वार्न भी जानते हैं कि उनके पास टूर्नामेंट में वापसी करने के मौके सीमित होते जा रहे हैं। (वार्ता)