जल्दी विकेट गंवाना भारी पड़ा : सहवाग
दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने आज कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में हार के बाद कहा के उनकी टीम के लिए जल्दी विकेट गंवाना भारी पड़ गया।
सहवाग ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा विकेट रन बनाने के लिए अच्छा था और इस पिच पर 170 से 180 का स्कोर बनाया जा सकता था लेकिन हम 140 ही बना पाए। शुरुआत में विकेट गंवाने का हमें नुकसान हुआ। मैं जल्दी आउट हुआ।
वॉर्नर छठे ओवर में आउट हुए और नमन ओझा भी आउट हो गए। इस दबाव को मध्यक्रम बड़ा स्कोर नहीं बना पाया। कप्तान ने कहा मैं अभी भी मानता हूँ कि यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी विकेट थी लेकिन अगर आप अच्छा स्कोर नहीं बनाते हैं तो अप गेंदबाजो के लिए कुछ नहीं छोड़ते हैं और ऐसे में छोटे स्कोर का बचाव भी मुश्किल हो जाता है।
टूर्नामेंट में अपनी छठी हार के बावजूद सहवाग ने कहा कि दिल्ली को अभी भी मुकाबले से बाहर नहीं किया जा सकता। पांच मैच बचे हैं और कुछ भी हो सकता है। एक दो सत्र पहले डेक्कन चार्जर्स ने लगातार पांच मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, इसलिए हमने अभी भी उम्मीद नहीं छोड़ी है।
वीरू ने इस बात को खारिज कर दिया की टीम की बल्लेबाजी उन्हीं पर टिकी है। उन्होनें कहा ऐसा कुछ भी नहीं है। मध्यक्रम में टीम के पास वेणुगोपाल और नमन ओझा के रूप में अच्छे बल्लेबाज थे। खेल में उतार चढ़ाव खेल का हिस्सा हैं।
उन्होंन इस मैच के लिए नई पिच को ओ के करार देते हुए कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी लेकिन हम मैच में खुद ठीक नहीं खेल पाए। (वार्ता)