घुटने में चोट के बावजूद खेलेंगे गंभीर
शानदार फार्म में चल रही आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने कहा है कि उनके घुटने में थोड़ा दर्द है लेकिन वह चोट से उबरकर गुरुवार कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ को मैच में खेलेंगे।
गंभीर ने मंगलवार को डेक्कन चार्जर्स को 20 रन से मात देकर जीत की हैट्रिक पूरी करने के बाद कहा मेरे घुटने में अभी थोड़ा दर्द है लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं अगले मैच तक फिट हो जाऊंगा और कोच्चि के खिलाफ खेलूंगा।
गंभीर ने चार्जर्स के खिलाफ जीत की खुशी जाहिर करते हुए कहा हमारी टीम के हर खिलाड़ी ने जीत में अपना योगदान दिया। खासकर हमारे गेंदबाजों ने प्रतिद्वंद्वियों को 149 पर ऑलआउट कर अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ नाइटराइडर्स की ओर से पहला मैच खेलने वाले दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर मार्क बाउचर के बारे में कहा बाउचर का टीम में शामिल होना हमारे लिए काफी अच्छी बात है। मुझे उम्मीद है कि वह बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और रन बनाएंगे। बाउचर को चार्जर्स के खिलाफ खाता खोलने का मौका नहीं मिला पाया था।
टीम की ओर स 26 गेंद पर 47 रन की शानदार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच बने यूसुफ पठान ने कहा भगवान का शुक्र है कि गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही थी जिसका मुझे फायदा मिला। कप्तान ने मुझे केवल अपना स्वाभाविक प्रदर्शन करने को कहा था और मैंने वही किया। (वार्ता)