गेल की जर्सी पर भी ‘माइलस्टोन नंबर’
मुथैया मुरलीधरन के बाद अब क्रिस गेल ने भी अपनी जर्सी के नंबर से प्रयोग किया है जो उनके क्रिकेट करियर की उपलब्धियों से संबंधित है।
मुरलीधरन ने 800 टेस्ट विकेट के विश्व रिकॉर्ड के बाद संन्यास लिया था और वह पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में चेन्नई सुपरकिंग्स चैम्पियंस लीग अभियान के दौरान 800 नंबर की जर्सी पहनकर खेले थे।
गेल ने भी आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के केकेआर के खिलाफ अपने पहले मैच में 333 नंबर की जर्सी पहनी हुई थी जो टेस्ट क्रिकेट में उनके सर्वाधिक स्कोर को दर्शा रहा था। उन्होंने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ यह स्कोर बनाया था।
दिलचस्प बात है कि मुरलीधरन अब भी इसी नंबर की जर्सी पहन रहे हैं जबकि वह आईपीएल में कोच्चि टस्कर्स केरल की ओर से खेलते हैं। (भाषा)