कोच्चि ने थामा कोलकाता का विजय रथ
मैन ऑफ द मैच रवीन्द्र जड़ेजा के ऑलराउंड खेल से कोच्चि टस्कर्स केरल ने बुधवार को यहाँ कोलकाता नाइटराइडर्स का विजय रथ रोक दिया। कोच्चि ने गेंदबाजों ने गजब का जज्बा दिखाया, जिससे उनकी टीम ईडन गार्डन्स की धीमी पिच पर केकेआर को छह रन से हराने में सफल रही।
कोच्चि टॉस गँवाने के बाद जब पहले बल्लेबाजी के लिए उतरा तो जड़ेजा ने 29 रन बनाए और बाद में 25 रन देकर दो विकेट लिए जिससे उनकी टीम पाँचवें मैच में तीसरी जीत दर्ज करने में सफल रही। कोलकाता ने लगातार तीन जीत के बाद हार का स्वाद चखा।
नाइटराइडर्स के स्पिनरों साकिब अल हसन और यूसुफ पठान ने तीन-तीन विकेट लेकर कोच्चि को सात विकेट पर 132 रन ही बनाए दिए। इसमें जड़ेजा के अलावा कोच्चि के कप्तान माहेला जयवर्धने के 25 और ब्रैंडन मैकुलम का 23 रन का योगदान भी शामिल है।
कोलकाता के बल्लेबाज हालाँकि अपनी पिच से सामंजस्य नहीं बिठा पाए जो अपने धीमे मिजाज के कारण आलोचकों के निशाने पर है। छोटे दादा यानी मनोज तिवारी (46) ने उसकी उम्मीदें बनाए रखीं, लेकिन कोई भी अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पाया और उसकी टीम नौ विकेट पर 126 रन ही बना पाई।
कोच्चि के गेंदबाजों की तारीफ करनी होगी जिन्होंने कम लक्ष्य का अच्छी तरह से बचाव किया। उसकी तरफ से जड़ेजा और आरपी सिंह ने दो-दो जबकि विनयकुमार, मुथैया मुरलीधरन और रमेश पोवार ने एक-एक विकेट लिया।
खेल बढ़ने के साथ पिच धीमी पड़ती गई और ऐसे में नाइटराइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने केवल 37 रन तक तीन विकेट गँवा दिए थे, जिसमें अनुभवी जैक कैलिस और कप्तान गौतम गंभीर का विकेट भी शामिल था। केकेआर के मध्यक्रम को इस टूर्नामेंट में पहली बार परीक्षा से गुजरना पड़ा जिसमें वह असफल रहा।
तिवारी और इयोन मोर्गन (10) ने धैर्य से बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए 36 रन जोड़े, लेकिन 28 रन के अंदर चार विकेट गँवाने से नाइटराइडर्स की उम्मीदों पर पानी फिर गया। मोर्गन को स्पिनरों को खेलने में दिक्कत हो रही थी, लेकिन वे रनआउट हुए। साकिब अल हसन पहली बार आईपीएल में बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन केवल दो रन बनाकर आरपी सिंह की नीची रहती फुलटॉस पर बोल्ड हो गए।
यूसुफ पठान (8) ने पोवार पर अपेक्षानुरूप छक्का भी जड़ा, लेकिन अगली ही गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्डमैन पर मुरलीधरन के पास चली गई। अब तिवारी पर पूरा दारोमदार था, लेकिन जड़ेजा की चतुराई भरी गेंदबाजी से वे भी स्टंप आउट होकर पैवेलियन लौट गए। उन्होंने 51 गेंद खेली तथा दो चौके और दो छक्के लगाए।
कोलकाता को आखिरी ओवर में 14 रन की दरकार थी, लेकिन उसके बल्लेबाज रजत भाटिया और इकबाल अब्दुल्ला बड़े शॉट खेलने में नाकाम रहे और केवल सात रन ही बना पाए।
इससे पहले मैकुलम और जयवर्धने ने कोच्चि को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए सात ओवर में 49 रन जोड़े लेकिन छह गेंद के अंदर दोनों के पैवेलियन लौटने से टीम दबाव में आ गई।
ट्वेंटी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड रखने वाले ब्रैड हाज भी अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रहे और आठ गेंद पर दो रन बनाने के बाद पठान की गेंद पर बोल्ड हो गए। पठान का यह ओवर मैडन रहा, जबकि अगले ओवर में उन्होंने पार्थिव पटेल (9) को पगबाधा आउट किया।
कोच्चि ने चोटी के चार विकेट 65 रन पर गँवा दिए थे, लेकिन जड़ेजा और निचले क्रम के बल्लेबाजों के योगदान से वह सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचने में सफल रहा। जड़ेजा ने बालाजी पर लांग ऑन पर छक्का जड़ने के बाद पठान और साकिब की गेंद भी सीमा रेखा पार छह रन के लिए भेजी।
साकिब ने हालाँकि इसी ओवर में केदार जाधव (12) को बोल्ड किया। नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने ऐसे समय में ब्रेट ली को याद किया, जिन्होंने खतरनाक दिख रहे जड़ेजा को पैवेलियन भेजा। जड़ेजा ने आगे बढ़कर गेंद लांग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में उछाल दी, लेकिन पठान ने उसे कैच में तब्दील कर दिया। जड़ेजा ने 18 गेंद खेली तथा एक चौका और तीन छक्के लगाए।
साकिब ने आर. विनयकुमार (11) को बोल्ड करके अपना तीसरा विकेट लिया, लेकिन इससे पहले रैफी गोमेज (नाबाद 10) ने उनकी स्क्वायर लेग पर छह रन के लिए भेजी। गंभीर ने केवल पाँच गेंदबाजों का उपयोग किया और यहाँ तक कि आलराउंडर जैक कैलिस और रजत भाटिया को भी गेंद नहीं सौंपी। (भाषा)