आईपीएल में फिर इकट्ठा हुए 'फेबुलस फोर'
'कमबैक किंग' सौरभ गांगुली की वापसी से भारतीय क्रिकेट के 'फेबुलस फोर' एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इकट्ठा हो गए हैं।
भारतीय क्रिकेट के फेबुलस फोर सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़, सौरभ गांगुली और वी वी एस लक्ष्मण आईपीएल के पहले तीन संस्करणों में अलग-अलग टीमों की तरफ से खेले थे। लेकिन चौथे संस्करण की नीलामी में गांगुली को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। आईपीएल में खेलने के लिए लगातार हाथ-पैर मार रहे गांगुली को आखिर आईपीएल की नई टीम पुणे वारियर्स ने चोटिल आशीष नेहरा की जगह चुन लिया।
गांगुली के लौटने के साथ ही आईपीएल में 'फेबुलस फोर' पूरे हो गए। हालांकि गांगुली की टीम पुणे लगातार सात मैच हारकर प्लेऑफ की होड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। पुणे नौ मैचों में मात्र चार अंकों के साथ तालिका में दसवें और आखिरी स्थान पर है।
सचिन की मुंबई इंडियंस नौ मैचों में 14 अंकों के साथ चोटी पर है। राहुल द्रविड की राजस्थान रायल्स 10 मैचों में 11 अंकों के साथ चौथे और लक्ष्मण की कोच्चि टस्कर्स केरल नौ मैचों में आठ अंकों के साथ छठे स्थान पर है। (वार्ता)