अब हमारे पास खोने को कुछ नहीं बचा-युवराज
मुंबई इंडियंस के हाथों आईपीएल चार में बुधवार को मिली हार से निराश पुणे वारियर्स के कप्तान युवराज सिंह ने कहा है कि उनकी टीम टूर्नामेंट में लगातार सात मैच गंवा चुकी है और अब उसके पास खोने को कुछ नहीं बचा है इसलिए मुझे भरोसा है कि टीम आगामी मैचों में जीत जरूर दर्ज करेगी।
युवराज ने मैच के बाद कहा दुर्भाग्यवश हम अंकतालिका में बहुत नीचे जा चुके हैं। अब हमारे पास खोने को कुछ नहीं है इसलिए मुझे भरोसा है कि हमारी टीम आगामी मैच में जीत दर्ज करने के लिए पूरा दम लगाएगी और जीत जरूर दर्ज करेगी।
पुणे की टीम आईपीएल चार में शुरुआती दोनों मैच जीतने के बाद लगातार सात मैचों में हार का मुंह देख चुकी है और अंकतालिका में सबसे निचले दसवें स्थान पर है। मुंबई के खिलाफ बुधवार को 21 रन से मिली हार के बाद से टीम का अब नॉकआउट में पहुंचना लगभग असंभव हो गया है।
युवराज ने कहा मैंने सचिन को आउट किया जो बहुत अच्छी बात थी लेकिन दुर्भाग्यवश हम मैच हार गए। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। मुझे लगता है कि हमने अच्छी गेंदबाजी की।
कप्तान युवराज ने कहा शायद हमने मुंबई को 10 रन ज्यादा बनाने का मौका दे दिया लेकिन 161 का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था। हमारी टीम के बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहे। हमें अच्छे फिनिशर्स की जरूरत है। मैच में दो ओवर में मात्र सात रन देकर दो विकेट चटकाने वाले पुणे के गेंदबाज राहुल शर्मा को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
राहुल ने कहा युवराज, हरभजन सिंह और सहारा ग्रुप ने जिस तरह मेरा साथ दिया। मैं उससे बहुत खुश हूं। मैं अपनी गेंदबाजी की गति और बाउंस में परिवर्तन करता रहता हूं जिसका मुझे फायदा मिला। मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। उन्होंने कहा मैंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और अब मैं भारत की ओर से खेलना चाहता हूं। ईश्वर की कृपा और अपने माता-पिता तथा शुभचिंतकों की शुभकामनाओं से मैं राष्ट्रीय टीम में भी जगह बना लूंगा। (वार्ता)