अब चल पड़ी है कोच्चि की गाड़ी-माहेला
आईपीएल में पहली बार खेल रही कोच्चि टस्कर्स केरल के कप्तान माहेला जयवर्द्धने ने टूर्नामेंट लगातार दूसरी जीत के बाद कहा कि इससे टीम को आत्मविश्वास और जोश मिला है।
गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद माहेला ने कहा मुझे लगता है कि हमारी टीम सही दिशा की ओर बढ़ रही है। टूर्नामेंट की दो सबसे मजबूत टीमें मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत से हमें आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि टीम को अब जो दिशा मिली है उसे जारी रखते हुए आगे बढ़ने तथा कमजोर कड़ी को मजबूत करने के लिए और मेहनत करने की जरूरत है ताकि जीत का यह सिलसिला जारी रहे।
बारिश के कारण 17 ओवरों तक सीमित मैच में सुपर किंग्स के 131 रनों को कोच्चि ने महज 15 ओवरों में पार कर लिया और 135 रनों का स्कोर करके सात विकेट से किंग्स को शिकस्त दे दी। कोच्चि ने आईपीएल में अब तक की दोनों मजबूत टीमों मुंबई इंडियंस और सुपर किंग्स को हराकर दूसरी जीत दर्ज की है। (वार्ता)